Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पंपिंग सेट चोरी गिरोह का हुआ खुलासा, सरगना समेत पांच लोग हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/09/2026 03:10:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/09/2026 03:10:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती छावनी थाना पुलिस ने पंपिंग सेट चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती छावनी थाना पुलिस ने पंपिंग सेट चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में चार बालिग हैं, जबकि एक बाल अपचारी है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक फील्ड मार्शल पंपिंग सेट, घटना में इस्तेमाल की गई बताई जा रही सफेद हुंडई वर्ना कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को ग्राम मलौली दूबे में सड़क किनारे खेत से पंपिंग सेट चोरी होने की शिकायत मिली थी। मामले में छावनी थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी छावनी स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर 28 सितंबर की रात करीब 8:25 बजे पचवस प्राथमिक विद्यालय के पास घेराबंदी कर पांच आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में लक्की सिंह निवासी पड़ेरिया को पुलिस ने गिरोह का सरगना बताया है। इसके अलावा राकेश कुमार, दीपक सिंह और आयुष सिंह, निवासी नेतवरपट्टी को गिरफ्तार किया गया है। एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से हुंडई वर्ना कार संख्या UP32 EQ 4027, एक फील्ड मार्शल पंपिंग सेट और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि इसी कार का इस्तेमाल पंपिंग सेट चोरी की घटनाओं में किया जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि दिन के समय खेतों में लगे पंपिंग सेट की रेकी की जाती थी और रात में कार से पहुंचकर उन्हें चोरी कर बेच दिया जाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मुंडेरवा और कोतवाली क्षेत्र में भी पंपिंग सेट चोरी की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी दी है। पुलिस इन मामलों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: गोविंदपुरम में युवक पर हुआ हमला, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश: श्री रामेश्वर धाम में भक्तमाल कथा और भजन संध्या, बरेली के श्रद्धालुओं ने लिया संतों का सानिध्य

उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ सीएचसी के पास कूड़े के ढेर से राहगीर और छात्र परेशान, सफाई की मांग

उत्तर प्रदेश: ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित, पांच छात्र जिला स्तर के लिए हुए चयनित

उत्तर प्रदेश: खुर्जा में श्री राधा जी का पंचम दिव्य बधाई महोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश: BSP की जिला स्तरीय बैठक, 9 अक्टूबर के लखनऊ कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन


Featured News