Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: थाना राजगढ़ पुलिस ने 330 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 16/12/2025 05:23:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 16/12/2025 05:23:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को कड़े नि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में दिनांक 15 दिसंबर 2025 को थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
उप-निरीक्षक रमेश प्रसाद पाण्डेय पुलिस टीम के साथ थाना राजगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेमरा बरहो जाने वाले मार्ग पर बांस की कोठी साईफन के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त कल्लू पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी सेमरा बरहो, थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर के कब्जे से 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-213/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।