Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा में झोला काटकर चेन उड़ाने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/09/2026 05:23:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/09/2026 05:23:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में महिला के झोले से सोने की चेन और नकदी चोरी किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में महिला के झोले से सोने की चेन और नकदी चोरी किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली हैं और बाजारों में जेवर खरीदने वाली महिलाओं की रेकी कर मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं। पुलिस के मुताबिक, एक महिला सोने की दुकान से जेवर खरीदकर निकली थी। इसके बाद दोनों आरोपी महिलाएं उसके साथ ई-रिक्शा में बैठ गईं। आरोप है कि रास्ते में मौका देखकर कटर की मदद से महिला का झोला काट दिया और उसमें रखी सोने की चेन तथा 500 रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

कबीर मठ जाने वाली सड़क पर मिलीं आरोपी  पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर दोनों महिलाओं को कबीर मठ जाने वाली सड़क पर काले गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंजली और नगमा, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। चोरी का सामान और कटर बरामद  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पीली धातु की चेन, 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया कटर, दो पर्स और काले रंग का बैग भी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

 बाजार में करती थीं रेकी  पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाएं बाजारों में जेवर खरीदने वाली महिलाओं पर नजर रखती थीं। महिला के ई-रिक्शा में बैठने के बाद दोनों उसके साथ सवार हो जाती थीं और भीड़ या रास्ते में मौका मिलते ही कटर से झोला काटकर सामान निकाल लेती थीं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और पूर्व की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मुकदमे में बढ़ाई गई धाराएं  मामले में कोतवाली खलीलाबाद में पहले से दर्ज मुकदमे में पुलिस ने बरामदगी और विवेचना के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 कई टीमों ने मिलकर किया खुलासा  गिरफ्तारी और घटना के खुलासे में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस के साथ एंटी थेफ्ट टीम, सर्विलांस टीम और साइबर टीम शामिल रही। पुलिस टीम की कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related News

 उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, खाते में वापस कराए गए 5,597 रुपये

उत्तर प्रदेश: किसानों को 6 लाख रुपये तक दीर्घकालिक ऋण, बी-पैक्स की ब्याजमुक्त ऋण सीमा बढ़कर किया 15 लाख

उत्तर प्रदेश: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की हुई संयुक्त गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: CO फरेंदा ने किया कोल्हुई थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों व महिला सुरक्षा पर दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर की नई DM अनुज मलिक ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता

मध्य प्रदेश: 0.110 हेक्टेयर जमीन को 0.405 बताकर तीन बार बेचा, पटवारी और ऑपरेटर की साठगांठ पर EOW जांच की मांग


Featured News