-
☰
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में विवाहिता से मारपीट कर ज़हर पिलाने का आरोप, पति समेत दो पर मुकदमा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में पीड़िता से मारपीट कर ज़हरीला पदार्थ पिलाने का गंभीर मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पति सहित दो पर मुकदमा दर्ज मीरगंज में विवाहिता से मारपीट औ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में पीड़िता से मारपीट कर ज़हरीला पदार्थ पिलाने का गंभीर मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पति सहित दो पर मुकदमा दर्ज मीरगंज में विवाहिता से मारपीट और ज़हर पिलाने का आरोप पीड़िता की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती पिता की तहरीर पर पति समेत दो पर केस रातभर दर्द से कराहती रही पीड़िता पुलिस ने शुरू की गहन जांच मीरगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता के साथ मारपीट कर जबरन ज़हरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगा है। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गहवरा गांव निवासी कल्याण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सृष्टि की शादी गोरा लोकनाथपुर निवासी विनय पुत्र रामदास से की थी। आरोप है कि शनिवार रात करीब नौ बजे विनय एक अज्ञात व्यक्ति के साथ नशे की हालत में घर आया। जब सृष्टि ने नशे की हालत और बाहरी व्यक्ति को घर लाने पर आपत्ति जताई तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता के पिता का आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों ने सृष्टि को जबरन ज़हरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद पूरी रात वह पेट दर्द से कराहती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी कोई मदद नहीं की। रविवार सुबह जब हालत बेहद गंभीर हो गई, तब विनय ने सृष्टि के पिता को फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचने पर कल्याण सिंह ने अपनी बेटी को गंभीर हालत में भर्ती पाया। पीड़िता ने बताया कि भर्ती के समय उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। घटना के बाद से परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। मीरगंज पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज में PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित
उत्तर प्रदेश: कला, संगीत और संस्कृति का भव्य तीन दिवसीय उत्सव 3-5 अप्रैल तक हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: पूर्णिमा स्नान ट्रॉली हादसे में कई श्रद्धालु घायल, प्रशासन सक्रिय
उत्तर प्रदेश: रामनवमी मेले में श्रद्धालु ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, 17 लोग घायल
बिहार: शादीशुदा महिला के साथ 3 लोगों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश
बिहार: पटवा सराय मोड़ पर कार पलटी, युवक की मौत, दो गंभीररूप से घायल