Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: अंबिका दरबार में 18 से 22 जून तक होगा नवकुंडीय महायज्ञ व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/06/2026 01:46:05 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/06/2026 01:46:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: गंगोलीहाटक्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आदि शक्ति अंबिका दरबार, कोठेरा में आगामी 18 जून से 22 जून तक भव्य नवकुंडीय महायज्ञ एवं शिव-शक्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

विस्तार

उत्तराखंड: गंगोलीहाटक्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आदि शक्ति अंबिका दरबार, कोठेरा में आगामी 18 जून से 22 जून तक भव्य नवकुंडीय महायज्ञ एवं शिव-शक्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है।जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के गर्भगृह से प्रेरित आदिदेव भोलेनाथ त्रिनेत्रधारी की दिव्य मूर्ति को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्वरूप में प्रतिष्ठित किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार पूर्व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हरीश कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 18 जून को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा एवं गणेश पूजन के साथ होगा। इसके पश्चात प्रतिदिन सायंकाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 19 जून को प्रातः अरणी मंथन तथा सायं 3 बजे विशेष हवन, जबकि 20 और 21 जून को प्रातःकालीन पूजन-अर्चन एवं सायंकालीन हवन व कीर्तन कार्यक्रम आयोजित होंगे। 22 जून को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी, जिसके साथ ही भगवान त्रिनेत्रधारी का विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान सम्पन्न होगा।

इस महायज्ञ के लिए हरिद्वार से आए वैदिक विद्वानों की टोली भी शामिल होगी। नवकुंडीय यज्ञ के मुख्य आचार्य डॉ. घनानंद पाठक होंगे, जबकि मुख्य यजमान की भूमिका मुकेश कोठारी निभाएंगे। मंदिर के महंत सोमनाथ बाबा के आशीर्वाद से यह आयोजन संपन्न होगा। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया गया है।
 


Featured News