-
☰
No image found.
Woman Dead Body Found: कपड़े खरीदने निकली महिला की बेरहमी से हुई हत्या, सुनसान इलाके से मिला शव
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाली सनीसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ शराब की दुकान के पीछे सुनसान जगह पर एक महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला हैं।
विस्तार
राजस्थान: जयपुर से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ शराब की दुकान के पीछे सुनसान जगह पर एक महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला हैं। जानिए आखिर पूरा मामला हैं क्या? दरअसल ये घटना कमिश्नरेट क्षेत्र में स्थित चौमूं इलाके में घटी हैं, जहाँ सोमवार की सुबह एक महिला का शव संदिग्ध हालात में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह शव रामपुरा डाबड़ी उपखंड कार्यालय के सामने, आनंदलोक योजना की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे अंडरपास के पास एक शराब की दुकान के पीछे सुनसान जगह पर मिला हैं। मामले को देखते हुए पुलिस इसे हत्या की साजिश ठहरा रही हैं और जयपुर से एफएसएल की फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया हैं। टीम ने मौके से पहुंच कर सबूत जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को चौमूं उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया हैं, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं। मृतक की पहचान मोबाइल फोन के जरिए मृतका की पहचान की गई हैं और परिजन तक इस घटना की सुचना पंहुचा दे दी गई हैं। परिजनों का कहना हैं की महिला कई वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। उसकी शादी 2006 में हुई थी, लेकिन करीब 9 साल पहले उसका तलाक हो चुका था। उसका 16 वर्षीय बेटा उसके साथ ही रहता था। रविवार की शाम को करीब 4:30 बजे वह अपने बेटे से कपड़े खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन उसका शव सुनसान इलाके में पड़ा हुआ मिला। मृतका के भाई ने पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी बहन की किसी ने हत्या करके शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद चौमूं और हरमाड़ा थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस जयपुर-सीकर हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि महिला की आखिरी लोकेशन और आरोपियों का पता लगाया जा सके। सूचना मिलते ही चौमूं थाना प्रभारी हरविंदर सिंह, डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण और झोटवाड़ा एसीपी आलोक कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच में जुट गए। शुरुआती जांच में पुलिस को मौके से खून के धब्बे सहित कई अहम सबूत मिले हैं। महिला के सिर से खून बह रहा था और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। घटनास्थल से एक कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद किया हैं।
Exposure of Illegal Mining: सड़क हादसे के चलते हुई बाइक सवार की दर्दनाक मौत, अवैध खनन का हुआ खुलासा
Land Dealer Murder: ज़मीन के कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, 1 आरोपी हुआ गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी
Chhattisgarh Illegal Liquor Seizure: अवैध शराब पर बड़ाई गई सख्ती, कुल 3333 केस हुए दर्ज
Cyber Crime: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, 300 खातों के जरिए होती थी करोड़ो की ठगी
