Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नरहट अस्पताल में एएनएम और सीएचओ के साथ समीक्षा बैठक

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 16/12/2025 05:53:25 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 16/12/2025 05:53:25 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: बैठक में बीएचएम राहुल कुमार, बीसीएम संजय कुमार, बीएम एंड ई सुनील कुमार, पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि मंतोष कुमार, आराध्या मुन्नी, गाँधी फेलो समीक्षा पाठक एवं प्रियंका

विस्तार

बिहार: बैठक में बीएचएम राहुल कुमार, बीसीएम संजय कुमार, बीएम एंड ई सुनील कुमार, पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि मंतोष कुमार, आराध्या मुन्नी, गाँधी फेलो समीक्षा पाठक एवं प्रियंका कोली , सीडीपीओ ज्योति सिन्हा तथा पीएफआई से शीला कुमारी ने सक्रिय सहभागिता रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य मातृ एनीमिया की रोकथाम, उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) की पहचान एवं उनके प्रभावी फॉलो-अप को लेकर विस्तृत जानकारी साझा करना रहा। इस अवसर पर एमओआईसी डॉ. ओम प्रकाश ने उपस्थित सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान  पी एम एस एम ए के अंतर्गत प्रत्येक माह 9, 15 एवं 21 तारीख को गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की जाती है। यह सुविधा सीएचसी नरहट एवं एपीएचसी पुनौल में उपलब्ध कराई जा रही है।


उन्होंने सभी एएनएम एवं सीएचओ को निर्देश दिया कि चिन्हित उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को निर्धारित तिथियों पर सीएचसी नरहट भेजना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें समय पर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में पिरामल प्रतिनिधि मंतोष कुमार के द्वारा उपस्थित सभी एएनएम, सी एच् ओ   को 24 प्रकार की उच्च जोखिम गर्भावस्था की जानकारी दी गई, जिससे मातृ मृत्यु दर  में कमी लाई जा सके। समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा अनेमिया के बारे मे विस्तृत रूप से बाते की,खान पान के बारे मे एवं परिवार नियोजन के बारे मे बाते की गयी , आंगनवाड़ी केंद्र पर टीकाकरण मे किसी प्रकार की परेशानी होने पर आपलोग मुझसे जरूर बताये जिसे ठीक किया जा सके। बैठक के अंत में सभी स्वास्थ्यकर्मियों से आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र स्तर पर बेहतर कार्य करने की अपील की गई, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। सरकार के तरफ से चलाये जा रहे सभी तरह के कार्यक्रम को समुदाय स्तर तक जरूर पहुंचाए।