-
☰
No image found.
बिहार: राष्ट्रीय नवप्रवर्तन कार्यशाला में युवा नवप्रवर्तक जलेन्द्र कुमार को किया गया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा गांव के युवा नवप्रवर्तक जलेन्द्र कुमार को राष्ट्रीय स्तर की बिजनेस मेंटरिंग वर्कशॉप में सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया है।
विस्तार
बिहार: कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा गांव के युवा नवप्रवर्तक जलेन्द्र कुमार को राष्ट्रीय स्तर की बिजनेस मेंटरिंग वर्कशॉप में सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलेन्द्र कुमार ने अपने नवाचार “आयरन कटिंग एंड बेंडिंग मशीन” के साथ कार्यशाला में भाग लिया था। यह कार्यशाला राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत एवं नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) पटना में 14 एवं 15 मई 2026 को किया गया। कार्यशाला में देशभर से आए नवप्रवर्तकों को व्यवसाय विकास,तकनीकी मार्गदर्शन तथा उद्यमिता से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। सफल सहभागिता के बाद जलेन्द्र कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर प्रखंड के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। ग्रामीणों ने कहा कि जलेन्द्र कुमार की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नवाचार एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरणा मिलेगी।
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में विधवा महिला से मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: ईमानदार कार्यशैली का मिला सम्मान, दरोगा छेदा लाल मौर्य को दूसरा स्टार
उत्तर प्रदेश: रेहड़ी-पटरी खाद्य विक्रेताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 19-20 मई को आयोजित
उत्तर प्रदेश: यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु साप्ताहिक हाट बाजार का हुआ स्थान परिवर्तन
