-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु साप्ताहिक हाट बाजार का हुआ स्थान परिवर्तन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शुजालपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद शुजालपुर द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था एवं जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को कृषि उपज मंडी प्रांगण क्रमांक 3 में लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शुजालपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद शुजालपुर द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था एवं जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को कृषि उपज मंडी प्रांगण क्रमांक 3 में लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर कर्मचारियों का दल गठित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार महेश कुमार बिजनिया, सोहन सिंह खटीक, जयराम मालवीय, प्रहलाद मालवीय, संतोष भैरवे एवं धनश्याम सिंह राठौर को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दल को प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाले हाट बाजार में यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पशुओं की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। आदेश में हाट बाजार स्थल परिवर्तन की सूचना शहर में मुनादी के माध्यम से प्रचारित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में विधवा महिला से मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: ईमानदार कार्यशैली का मिला सम्मान, दरोगा छेदा लाल मौर्य को दूसरा स्टार
उत्तर प्रदेश: रेहड़ी-पटरी खाद्य विक्रेताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 19-20 मई को आयोजित
बिहार: राष्ट्रीय नवप्रवर्तन कार्यशाला में युवा नवप्रवर्तक जलेन्द्र कुमार को किया गया सम्मानित
