-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ईमानदार कार्यशैली का मिला सम्मान, दरोगा छेदा लाल मौर्य को दूसरा स्टार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली कस्बा सीबीगंज के ग्राम भेजूईया निवासी छेदा लाललाल मौर्य अब से पूर्व एक स्टार के दरोगा थे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली कस्बा सीबीगंज के ग्राम भेजूईया निवासी छेदा लाललाल मौर्य अब से पूर्व एक स्टार के दरोगा थे। छेदा लाल मौर्य की अच्छी कार्य शैली और ईमानदारी के बलबूते पर आज उनकी वर्दी पर दूसरा स्टार चमकने लगा यह स्टार डीएफओ बरेली श्रीमती दीक्षा भंडारी ने अकाउंटेंट डिविजन फॉरेस्ट ऑफिस बरेली में छेदा लाल मौर्य की वर्दी पर लगाया और शुभकामनाएं दी। अकाउंटेंट डिविजन फॉरेस्ट ऑफिस बरेली में उपस्थित वन विभाग स्टाफ के मित्र साथियों ने शुभकामनाएं देने के साथ आगे भी उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की इस शुभ अवसर पर डी एफ ओ बरेली श्रीमती दीक्षा भंडारी एस डी ओ श्री विमल कुमार भारद्वाज एस डी ओ श्री संजीव कुमार जौहरी रेंज ऑफिसर श्री संतोष कुमार मठपाल रेंज ऑफिसर नवाबगंज विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में विधवा महिला से मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: रेहड़ी-पटरी खाद्य विक्रेताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 19-20 मई को आयोजित
उत्तर प्रदेश: यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु साप्ताहिक हाट बाजार का हुआ स्थान परिवर्तन
बिहार: राष्ट्रीय नवप्रवर्तन कार्यशाला में युवा नवप्रवर्तक जलेन्द्र कुमार को किया गया सम्मानित
