-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: रेहड़ी-पटरी खाद्य विक्रेताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 19-20 मई को आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद रेहड़ी पटरी फेरी लगा कर खाद्य पदार्थ बेचने वालों के लिए नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स इंडिया ( NASVI) एवं फुट फेरी वेलफेयर एसोसिएशन मुरादाबाद एवं टाउन वेंडिंग कमेटी नगर निगम मुरादाबाद के संयुक्त तत्वाधान में 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन कंपनी बाग मुरादाबाद में दिनांक 19/20 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद रेहड़ी पटरी फेरी लगा कर खाद्य पदार्थ बेचने वालों के लिए नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स इंडिया ( NASVI) एवं फुट फेरी वेलफेयर एसोसिएशन मुरादाबाद एवं टाउन वेंडिंग कमेटी नगर निगम मुरादाबाद के संयुक्त तत्वाधान में 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन कंपनी बाग मुरादाबाद में दिनांक 19/20 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन जिला अधिकारी मुरादाबाद द्वारा किया जाएगा। शिविर में नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद एवं जिला खाद्य अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शिविर की अध्यक्षता नासवी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद करेंगे। प्रशिक्षकों के समूह में नेशनल फूड कमेटी की फूड कॉर्डिनेटर श्रीमति संगीता सिंह फूड प्रोग्राम मैनेजर सिया मिश्रा तथा कमल उपाध्याय अपनी टीम के साथ शिविर में भागीदारी करेंगे। शिविर के सह संयोजक एवं फुट फेरी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कुमार सक्सेना ने शहर के सभी रेहड़ी पटरी फेरी लगा कर खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को आमंत्रित किया है कि अधिक से अधिक प्रशिक्षण प्राप्त कर उपभोगताओं को शुद्ध, स्वच्छ, पौष्टिक भोजन प्रदान करें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद लाभार्थियों को संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र 2 पीस एप्रेन, कैप, ग्लव्स, टॉवल, साबुन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। इच्छुक लाभार्थी दिनांक 17/18 मई को पंजीकरण कराने के लिए अपना आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर लेकर मो०- 9997711601 पर शीघ्र संपर्क करें।
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में विधवा महिला से मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: ईमानदार कार्यशैली का मिला सम्मान, दरोगा छेदा लाल मौर्य को दूसरा स्टार
उत्तर प्रदेश: यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु साप्ताहिक हाट बाजार का हुआ स्थान परिवर्तन
बिहार: राष्ट्रीय नवप्रवर्तन कार्यशाला में युवा नवप्रवर्तक जलेन्द्र कुमार को किया गया सम्मानित
