Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: टॉपर सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, स्कूटी सहित पुरस्कार वितरित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 16/05/2026 03:59:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 16/05/2026 03:59:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मनिहारी क्षेत्र स्थित श्री सुमेर गोपाल इंटर कॉलेज धुरेहरा में शनिवार, 16 मई 2026 को एक टॉपर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मनिहारी क्षेत्र स्थित श्री सुमेर गोपाल इंटर कॉलेज धुरेहरा में शनिवार, 16 मई 2026 को एक टॉपर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान, प्रथम टॉपर को इलेक्ट्रिक स्कूटी, दूसरे टॉपर को फर्राटा पंखा और तीसरे टॉपर को प्रेस भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह सम्मान छात्रों की कड़ी मेहनत और सफलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया गया।

हाई स्कूल की परीक्षा में खुशी तिवारी ने 91%, सलोनी यादव ने 88% और शिवम चौहान ने 87% अंक प्राप्त किए। वहीं, इंटरमीडिएट में कुसुम यादव ने 82% और अमृता यादव ने 81% अंकअर्जित कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी शिक्षक महासभा के अध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानु, आदर्श शंकर इंटर कॉलेज हेतिमपुर के प्रबंधक श्रीनाथ यादव और मनीष यादव उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम प्रकाश यादव, संयोजक इंजीनियर मिथिलेश आभीर सहित चंद्रभान यादव, गामा यादव, योगेंद्र यादव, राहुल सिंह, जेपी कुमार, देवेंद्र यादव, नंदलाल यादव, किरण, आकांक्षा, कंचन, ममता, अंजू, अंतिमा, निशा, कुसुम, किरण, ममता, सदफ आदि अध्यापकगण भी मौजूद रहे।