-
☰
No image found.
Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नरेला बस डिपो का उद्घाटन कर किया भगवान् जगन्नाथ को समर्पित
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नरेला बस डीपो का उदघाटन किया। उन्होंने यहाँ पर चलने वाली बसों को देवी नाम दिया है यहाँ से 75 बस 9 रूटों पर चलेंगी।
विस्तार
दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नरेला बस डीपो का उदघाटन किया। उन्होंने यहाँ पर चलने वाली बसों को देवी नाम दिया है यहाँ से 75 बस 9 रूटों पर चलेंगी। इसके साथ ही यहाँ पर यात्रिओं के सुविधा को लेकर कैंटीन और शौचालय की भी व्यवस्था ही है। ये डीपो मात्र तीन महीने के अंदर ही तैयार हुआ है। इसके साथ ही अब दिल्ली में चार्जिंग स्टेशन की भी सुविधा जल्द ही उपलब्ध होने उम्मीद है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "आज हमने नरेला बस डिपो का उद्घाटन किया है और 100 देवी इलेक्ट्रिक बसों को समर्पित किया है, जो नौ रूटों पर चलेंगी... ये बेहतरीन सुविधाओं से लैस हैं... यह डिपो सिर्फ 3 महीने में बनकर तैयार हुआ है। हमारा लक्ष्य दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को इलेक्ट्रिक मोड में बदलना, परिवहन व्यवस्था को अपडेट करना और जनता को कम से कम असुविधा सुनिश्चित करना है। धीरे-धीरे हम व्यवस्था को पटरी पर ला रहे हैं... दिल्ली जीवंत और रंगीन है, और विभिन्न रंगों का उपयोग किया जाना चाहिए, इसलिए प्रयोग के तौर पर हरे और नारंगी रंग की बसें शुरू की गई हैं। आज से रथ यात्रा शुरू हो रही है और यह भगवान जगन्नाथ को समर्पित है।"
राजस्थान: अजमेर में अभिनेत्री चांदनी ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में लगाई हाजिरी
गुजरात: कलमठा गांव में प्रेस रिपोर्टर राजेशभाई पटेल की कार को टक्कर मारने की कोशिश, आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश: रोडवेज चालक और परिचालक को पीटा, मशीन और कैशबैग छीना
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
