-
☰
No image found.
Gujraat: सूरत की सड़कें डूबी पानी में, बीजेपी के 30 वर्ष के शासन में नहीं पंहुचा विकास
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: एक शहर और एक राज्य जो 30 साल से ज़्यादा समय से बीजेपी के शासन में है। यकीन नहीं होता कि मोदी ने देश को यह मॉडल बेचा और 2014 में प्रधानमंत्री बन गए। गुजरात मॉडल को दिखा कर भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी केंद्र की सत्ता में आये थे।
विस्तार
गुजरात: एक शहर और एक राज्य जो 30 साल से ज़्यादा समय से बीजेपी के शासन में है। यकीन नहीं होता कि मोदी ने देश को यह मॉडल बेचा और 2014 में प्रधानमंत्री बन गए। गुजरात मॉडल को दिखा कर भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी केंद्र की सत्ता में आये थे। सूरत गुजरात का एक महत्वपूर्ण अंग है,यहाँ पर हीरे का व्यापार होता है ,यहाँ के हीरे की चमक विदेशों तक दिखाई देती है पर शायद इसी की चमक ने यहाँ के स्थानीय नेताओ को अँधा बना दिया है तभी तो उन्हें यहाँ मुश्किलें दिखाई देना बंद हो गयी हैं। सूरत की सड़कों पर इतना पानी भरा है की यहाँ पर नाव से जाया जा सकता है। मानसून आने वाला था ये सबको पता था लेकिन स्थानीय प्रशासन सो रहा था। यहाँ के नालों की ठीक से साफ़ सफाई नहीं करवाई, नतीजा अब निकल कर आ रहा है।
सूरत के रहने वालों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी सड़को पर सफर करना दुर्घटना को निमंत्रण देना होता है,लेकिन प्रशासन को इस से क्या?मरना तो आम जनता को पड़ता है। देश का प्रधानमंत्री,गृहमंत्री इसी राज्य से आते हैं लेकिन फिर भी इस राज्य की ऐसी दुर्दशा है।
राजस्थान: अजमेर में अभिनेत्री चांदनी ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में लगाई हाजिरी
गुजरात: कलमठा गांव में प्रेस रिपोर्टर राजेशभाई पटेल की कार को टक्कर मारने की कोशिश, आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश: रोडवेज चालक और परिचालक को पीटा, मशीन और कैशबैग छीना
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
