Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: स्पेशल प्रतिरक्षण सप्ताह के तहत 671 बच्चों को व 104 गर्भवती महिलाओं को लगाए जा चुके हैं टीके : डॉ अशोक कुमार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Satish , हरियाणा  Edited By: Hariom , Date: 24/06/2025 05:34:44 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Satish ,
  • Edited By.: Hariom ,
  • Date:
  • 24/06/2025 05:34:44 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: नारनौल, 24 जून। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 से 28 जून तक चलाए जा रहे स्पेशल प्रतिरक्षण सप्ताह के तहत अब तक जिले में लगभग 671 बच्चों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव वाले टीके व 104 गर्भवती महिलाओं को टेटनेस के टीके लगाए जा चुके हैं।

विस्तार

हरियाणा: नारनौल, 24 जून। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 23 से 28 जून तक चलाए जा रहे स्पेशल प्रतिरक्षण सप्ताह के तहत अब तक जिले में लगभग 671 बच्चों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव वाले टीके व 104 गर्भवती महिलाओं को टेटनेस के टीके लगाए जा चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का पूरा प्रयास है कि जिले में ईट भट्ठा, क्रेशर, स्लम व झुग्गी-झोपड़ियों में कोई भी बच्चा बिना टीकाकरण ना रहे। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि यदि किसी बच्चे का कोई टीका छुटा हुआ है या फिर टीकाकरण नहीं हुआ वो अपने बच्चों को इस सप्ताह टीका जरूर लगवाएं ताकि बच्चों को बीमार होने से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि बच्चों को दस्त होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क कर बच्चे को ओआरएस का गोल व जिंक की गोली अवश्य दें।


Featured News