Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: ढाबे पर युवक से 30 हजार की लूट, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/08/2026 09:54:25 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/08/2026 09:54:25 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर में बहादुरगढ़ जोन के पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के दिशा-निर्देशन में थाना आसौदा पुलिस ने ढाबे पर खाना खाने के दौरान युवक से चाकू के बल पर 30 हजार रुपये छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: पुलिस कमिश्नरेट झज्जर में बहादुरगढ़ जोन के पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के दिशा-निर्देशन में थाना आसौदा पुलिस ने ढाबे पर खाना खाने के दौरान युवक से चाकू के बल पर 30 हजार रुपये छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष निवासी आसौदा टोडरान, किशन निवासी कटारी कापूरवा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश तथा सत्यम निवासी अकबरपुर सरिया जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश, हाल आसौदा के रूप में हुई है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक आसौदा उपनिरीक्षक जय भगवान ने बताया कि गांव कल्याण निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 अगस्त की रात अपने साथियों के साथ राजस्थान जाने के लिए निकला था।

आसौदा मोड़ के पास शिव ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद जब वह ढाबे के पीछे पेशाब करने गया तो वहां मौजूद तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू के बल पर उसकी जेब से करीब 30 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।शिकायत पर थाना आसौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर 26 हजार रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त चाकू तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों से वारदात के संबंध में पूछताछ की गई।पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।