-
☰
No image found.
राजस्थान: बालोतरा में 53.50 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले मेें मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार
विस्तार
राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले मेें मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री योगेश चैधरी आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा के निकट सुपर विजन में श्री बाबूराम निपु. थानाधिकारी पचपदरा के नेतृत्व में डीएसटी बालोतरा एवं थाना पचपदरा की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ 53.50 ग्राम एम.डी. (मेफेड्रोन) सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार एवं मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी मुस्ताक अली एवं ईशाक खान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। दस्तयाब आरोपी मुस्ताक अली एवं ईशाक खान की विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 53.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. (मेफेड्रोन), एक मोबाइल फोन तथा स्विफ्ट कार रजिस्ट्रेशन संख्या आरजे-19-सीसी-8319 बरामद कर नियमानुसार जब्त किए गए। तत्पश्चात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना पचपदरा पर प्रकरण संख्या 211 दिनांक 23.08.2026 अन्तर्गत धारा 8/22 एवं 25 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया। प्रकरण में मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति श्रृंखला, फरार आरोपी पप्पू खान तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।
ज्ञात रहे कि दिनांक 22.08.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्विफ्ट कार में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। जिस पर डीएसटी बालोतरा एवं थाना पचपदरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बालोतरा-पचपदरा रोड पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान बालोतरा की ओर से आई संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़ते हुए वाहन को नागाणराय होटल के आगे से रिफाइनरी की ओर गलत दिशा में तेज गति से वाहन चलाकर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने सूझबूझ, तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए मदीना होटल के आगे उक्त वाहन को रुकवाकर प्रभावी कार्यवाही की तथा वाहन में सवार मुस्ताक अली एवं ईशाक खान को दस्तयाब कर लिया। वहीं, वाहन की पिछली सीट पर बैठा पप्पू खान पुत्र सुभान खान, निवासी माडपुरा, पुलिस थाना मण्डली, मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, 28 अगस्त को दिनभर बांधी जा सकेगी राखी
उत्तर प्रदेश: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अरुण यादव गिरफ्तार, कई आपराधिक मुकदमे दर्ज
महाराष्ट्र: पूर्व सैनिक परिवार को मिली राहत, तहसीलदार ने शिकायत की जांच कर सुनाया फैसला
मध्य प्रदेश: पोरसा में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में चीनी-प्याज का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
उत्तर प्रदेश: कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं के साथ किया सहभोज
