Contact for Advertisement 9650503773


झारखंड: हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन टॉप नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद

- Photo by : social media

झारखंड  Published by: Vishnu Kumar Barnwal , Date: 15/09/2025 02:26:36 pm Share:
  • झारखंड
  • Published by: Vishnu Kumar Barnwal ,
  • Date:
  • 15/09/2025 02:26:36 pm
Share:

संक्षेप

झारखंड: झारखंड के हजारीबाग ज़िले में पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है।

विस्तार

झारखंड: झारखंड के हजारीबाग ज़िले में पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को हुए एनकाउंटर में तीन कुख्यात माओवादी ढेर कर दिए गए। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन, 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रेम और 10 लाख का इनामी बिरसेन गंझू शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल से तीन एके-47 राइफल, बड़ी संख्या में कारतूस और नक्सली साहित्य बरामद किया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों लंबे समय से झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे। इनके खिलाफ कई हत्या, पुलिस पर हमले और रंगदारी से जुड़े मामले दर्ज थे। सूत्रों के अनुसार सहदेव सोरेन पर पुलिस ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। वह संगठन का शीर्ष कमांडर माना जाता था और कई बार सुरक्षा बलों को चकमा देकर भाग निकला था। वहीं रघुनाथ हेंब्रेम और बिरसेन गंझू भी संगठन के महत्वपूर्ण दस्ते का नेतृत्व करते थे और क्षेत्र में नक्सली विस्तार की रणनीति बना रहे थे। हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन के नेतृत्व में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह मुठभेड़ खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी और इसे नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस सफलता के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से लोगों में इन टॉप नक्सलियों का खौफ़ था। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस तरह के ऑपरेशन और तेज़ किए जाएंगे ताकि शेष बचे नक्सली नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Related News

उत्तर प्रदेश: अहरौरा में सड़क किनारे मिला एक दिन का नवजात शिशु, पीआरवी ने पहुंचाया अस्पताल

मध्य प्रदेश: बसपा कार्यकर्ता संजय सोलंकी के निधन के बाद पार्टी ने बेटी की शिक्षा का उठाया जिम्मा

उत्तर प्रदेश: एक दिन का नवजात शिशु मिला, अस्वस्थ होने के कारण चाइल्ड केयर मिर्जापुर रेफर

मध्य प्रदेश: उज्जैन में इंस्टाग्राम दोस्ती बनी किडनैपिंग का कारण युवक को 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी

उत्तर प्रदेश: महर्षि अष्टावक्र वैदिक गुरुकुलम अमदही में अभिभावक सम्मलेन का किया गया आयोजन

मध्य प्रदेश: विवादित आरोपों पर पूर्व सुरक्षा गार्ड ने NTPC अधिकारियों व पुलिस पर लगाया चरित्र प्रमाण पत्र घोटाला जांच की मांग


Featured News