Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्म उत्सव, आचार्य कोठारी ने दिया धर्म और संस्कार का संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , Date: 15/09/2025 01:53:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ajay Saxena ,
  • Date:
  • 15/09/2025 01:53:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज चतुर्थ दिन परम पूज्य आचार्य श्री जगदीश प्रसाद कोठारी जी ने राही होटल दिल्ली रोड पर श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण लीला का वर्णन किया और कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज चतुर्थ दिन परम पूज्य आचार्य श्री जगदीश प्रसाद कोठारी जी ने राही होटल दिल्ली रोड पर श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण लीला का वर्णन किया और कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। आचार्य श्री जगदीश प्रसाद कोठारी जी ने कहा कि जो मनुष्य भागवत कथा सात दिन तक सुनता है तो उसकी सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है। उन्होंने कहा जो व्यक्ति मन से भागवत कथा सुनता है और श्रवण करता है। उसे जन्म-जन्म अंतर की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि पुण्य का बखान मत करो पाप का बखान करो साथ ही साथ उन्होंने कहा कि गुरु मंत्र को प्रकट नहीं करना चाहिए मंत्र का तात्पर्य गुप्त रूप से होना चाहिए। यज्ञ में मन से आहुति दो स्वाहा दिखाकर मत करो कोई भी कार्य यदि आप करते हैं तो वह मन से करो दिखावा मत करो। श्री कोठारी जी ने कहा कि हिंदू धर्म में वेद को भगवान माना गया है इतिहास के द्वारा भेद और पारायण समझाया जाता है आज कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने कहा कि काम का प्रवेश नेत्र से होता है उन्होंने कथा के माध्यम से कहा कि हमारे हिंदू धर्म में 16 संस्कार है। उन्होंने कहा कि प्रारंभ से ही बच्चों को संस्कार एवं अच्छी शिक्षा देनी चाहिए यही हिंदू धर्म की संस्कृति एवं पहचान है। आचार्य जी ने कहा की भागवत कथा में श्री कृष्ण उत्सव का बहुत महत्व है उन्होंने बीच-बीच में सुंदर-सुंदर श्लोक का वर्णन भी किया जिसे श्रोता अपने को रोक नहीं पाए और नित्य करने लगे कृष्ण जन्म शाम 6:00 बजे हुआ पूरा पंडाल भगवा मेय हो गया। भागवत भवन को भव्य रूप से सजाया गया था सभी को फल एवं माखन मिश्री का प्रसाद भी वितरण किया गया। उन्होंने नारद जी के बारे में भी बताया साथ ही साथ उन्होंने कहा कि संसार एक नदी है और नदी में मिट्टी के कण बह रहे हैं इसलिए हम सभी को अपने जन्म को प्रकाश की ओर चलना चाहिए। मुख्य यजमान नगर विधायक रितेश गुप्ता एवं उनकी पत्नी अल्पना रितेश गुप्ता रहे। मुख्य यजमान एवं नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा की मुरादाबाद महानगर के अंदर भक्ति भाव की गंगा बह रही है और सभी लोग इस बहती गंगा में हाथ धोएं और अपने को पुण्य का भागी समझे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा यह मुरादाबाद का सौभाग्य है। कि हम लोगों को सात दिवसीय कथा का श्रवण करने को मिल रहा है। तत्पश्चात विशाल आरती का आयोजन भी किया गया। उसके बाद विशाल महाप्रसाद का भी आयोजन नगर विधायक श्री रितेश गुप्ता जी की ओर से रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल अग्रवाल अमिता स्वरूप अभदेश अग्रवाल डॉ अमित अग्रवाल रोहित ढल यश चेयरमैन दीपक बाबू डायरेक्टर (ऐन टी पी सी )ग्रीष भंडुला महापौर विनोद अग्रवाल एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त रामबाबू भटनागर (आरएसएस )केके मिश्रा संदीप सिंघल केके रस्तोगी अमित गुप्ता विनीत गुप्ता संजय शर्मा नत्थू राम कश्यप योगेश कुमार सौरब गुप्ता अमित गुप्ता धर्मेश।  

Related News

उत्तर प्रदेश: अहरौरा में सड़क किनारे मिला एक दिन का नवजात शिशु, पीआरवी ने पहुंचाया अस्पताल

मध्य प्रदेश: बसपा कार्यकर्ता संजय सोलंकी के निधन के बाद पार्टी ने बेटी की शिक्षा का उठाया जिम्मा

उत्तर प्रदेश: एक दिन का नवजात शिशु मिला, अस्वस्थ होने के कारण चाइल्ड केयर मिर्जापुर रेफर

मध्य प्रदेश: उज्जैन में इंस्टाग्राम दोस्ती बनी किडनैपिंग का कारण युवक को 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी

उत्तर प्रदेश: महर्षि अष्टावक्र वैदिक गुरुकुलम अमदही में अभिभावक सम्मलेन का किया गया आयोजन

मध्य प्रदेश: विवादित आरोपों पर पूर्व सुरक्षा गार्ड ने NTPC अधिकारियों व पुलिस पर लगाया चरित्र प्रमाण पत्र घोटाला जांच की मांग


Featured News