-
☰
No image found.
Mohan Yadav: मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल 19 गाड़ियों में भरा डीजल की जगह पानी,पम्प सील
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में शामिल 19 गाड़ियों डीजल की जगह पानी भरने से हड़कंप गया है। दरअसल मुक्यमंत्री मोहन यादव रतलाम में एमपी राइज 2025' कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए आ रहे थे।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में शामिल 19 गाड़ियों डीजल की जगह पानी भरने से हड़कंप गया है। दरअसल मुक्यमंत्री मोहन यादव रतलाम में एमपी राइज 2025' कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए आ रहे थे। उनके काफिले में लगभग 19 वाहन गुरुवार की रात डीजल भरवाने के लिए ढोसी गांव के पास भारत पेट्रोल पंप पर आये थे। डीजल भरवाने के कुछ देर बाद 19 गाड़ियां बंद हो गयी। इसकी शिकायत गाडी चालकों ने पम्प के मालिक से की। जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंची और गाडी को खाली कराया गया तब उसमे से डीजल की जगह पानी निकला। ये सूचना मिलते ही सूबे में हड़कंप मच गया। मौके पर पेट्रोल पम्प सील कर दिया गया है। इस दौरान एक ट्रक ने 200 लीटर डीजल डलवाया था और कुछ देर चलने के बाद वो भी बंद हो गया था। इस दरमियान जब पट्रोल पम्प पर काम करने वाले कर्मचारियों से पूछ ताछ हुई तब उन्होंने बताया की इस दौरान बारिश हुई थी तो हो सकता है की बारिश का पानी रिसाव के कारण बरसात का पानी टंकी के अंदर चला गया हो।
लेकिन सवाल तब भी खड़ा होता है की अगर ये मुख्यमंत्री की बात न होती तब ये बात बाहर ही नहीं आती अगर ये किसी आमजन के साथ हुआ होता तब ये बात दब जाती।
उत्तर प्रदेश: रोडवेज चालक और परिचालक को पीटा, मशीन और कैशबैग छीना
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: बरेली में सख्ती, होटल-ढाबों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के इस्तेमाल पर रोक
बिहार: सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नवादा में जश्न
