-
☰
मध्य प्रदेश: रेलवे स्टेशन पर काम कर रहे कर्मचारी को लगा 11000 वाल्ट का करंट
- Photo by :
संक्षेप
मध्य प्रदेश: आज फिर से हमारे एक आउटसोर्स भाई के साथ घटना हुई है। जैसा कि आप लोगों को ज्ञात है, कुछ दिनों से लगातार हमारे भाइयों के साथ घटनाएं हो रही हैं। आज सुबह 9:30 बजे बांकुइया सभी स्टेशनों में एक हमारे आउटसोर्स भाई कार्य कर रहे थे, जिन्हें 11000 का करंट लग गया। उनका नाम नीरज तिवारी है। वह खंबे से नीचे गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोट आई है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: आज फिर से हमारे एक आउटसोर्स भाई के साथ घटना हुई है। जैसा कि आप लोगों को ज्ञात है, कुछ दिनों से लगातार हमारे भाइयों के साथ घटनाएं हो रही हैं। आज सुबह 9:30 बजे बांकुइया सभी स्टेशनों में एक हमारे आउटसोर्स भाई कार्य कर रहे थे, जिन्हें 11000 का करंट लग गया। उनका नाम नीरज तिवारी है। वह खंबे से नीचे गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। वहां से उन्हें तुरंत संजय गांधी अस्पताल लाया गया। हम धन्यवाद देते हैं संजय गांधी के स्टाफ का, जो हमारे आउटसोर्स भाई हैं। वह हमेशा हम लोगों की मदद करते हैं। जैसे ही उन्हें मालूम पड़ा कि यह बिजली विभाग के कर्मचारी हैं, तुरंत ही उन्होंने हमारा साथ दिया, उनका उपचार करवाया और उन्हें भर्ती करवाया। यही होती है एकता जो उन लोगों में है, हमें नहीं है। इसीलिए आप लोगों को हमेशा संगठन यही समझाता है कि एकत्रित रहिए, एक साथ चलिए, एक साथ आवाज उठाइए और संगठन का साथ दीजिए। अभी उनकी तबीयत ठीक है, उन्हें बन विभाग में भर्ती किया गया है। जय हिंद।
यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया!
तेलंगाना: एल्बुका जिला परिषद हाई स्कूल में अभिभावकों के चरण पूजा का उत्सव
दिल्ली: हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया द्वारा टीबी जनजागरूकता रैली का आयोजन
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर ग्रहों के बन रहे दुर्लभ संयोग
उत्तर प्रदेश: दुल्हन की तरह सजा देवांश रिसॉर्ट, उद्घाटन समारोह में जनपद भर से उमड़ा जनसैलाब