Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: टोंकखुर्द CEO 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश   Published by: Ravi Kumar , मध्य प्रदेश   Edited By: Kunal, Date: 11/10/2025 02:18:05 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ravi Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/10/2025 02:18:05 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: उज्जैन लोकायुक्त टीम की टोंकखुर्द में बड़ी कार्रवाई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: उज्जैन लोकायुक्त टीम की टोंकखुर्द में बड़ी कार्रवाई। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त निर्देशों के तहत उज्जैन लोकायुक्त इकाई ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत टोंकखुर्द के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश कुमार सोनी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।कार्रवाई से जनपद में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर को आवेदक सहायक सचिव कृष्णपाल सिंह सोलंकी ग्राम पंचायत दोन्ता जागीर जो कि रोजगार सहायक हैं और ग्राम सोनसर,तहसील टोंकखुर्द के निवासी हैं उन्होंने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव के समक्ष शिकायत दर्ज करवारई थी कि जनपद पंचायत टोंकखुर्द के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सोनी ने उनका ग्राम पंचायत नावदा में तबादला करने के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की  थी।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त निरीक्षक दीपक शेजवार के माध्यम से शिकायत का सत्यापन करवाया  गया। सत्यापन में शिकायत सत्य पाए जाने पर शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जनपद पंचायत टोंकखुर्द के कार्यालय मे ट्रेंस कार्रवाई की। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश कुमार सोनी को आवेदक से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी अधिकारी से रिश्वत की राशि जब्त की और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया!कार्रवाई में शामिल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक,निरीक्षक दीपक शेजवार, श्याम शर्मा,उमेश जाटवा,संदीप कदम,और रमेश डाबर शामिल रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News