Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: जियालाल अहिरवार बने बसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/07/2026 10:34:49 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/07/2026 10:34:49 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: बहन मायावती जी के आदेश और शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर मिली बड़ी जिम्मेदारी; शिवपुरी के बसपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के आदेशानुसार तथा केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर वरिष्ठ नेता आदरणीय जियालाल अहिरवार जी को मध्यप्रदेश बहुजन समाज पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

विस्तार

मध्य प्रदेश: बहन मायावती जी के आदेश और शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर मिली बड़ी जिम्मेदारी; शिवपुरी के बसपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के आदेशानुसार तथा केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर वरिष्ठ नेता आदरणीय जियालाल अहिरवार जी को मध्यप्रदेश बहुजन समाज पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद पूरे प्रदेश सहित शिवपुरी जिले के बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है जियालाल अहिरवार जी को मध्यप्रदेश की कमान सौंपे जाने पर बहुजन समाज पार्टी जिला शिवपुरी की शिवपुरी विधानसभा यूनिट, शहर नगर कमेटी एवं शिवपुरी विधानसभा अध्यक्ष दिनेश कुमार सगर की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। 


विधानसभा अध्यक्ष दिनेश कुमार सगर ने अपना बधाई संदेश जारी करते हुए कहा कि आदरणीय जियालाल अहिरवार जी का लंबा सांगठनिक अनुभव, निष्ठा और समर्पण पार्टी को जमीनी स्तर पर एक नई मजबूती प्रदान करेगा उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती जी, राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय आकाश आनंद जी तथा केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं मध्यप्रदेश मुख्य प्रभारी आदरणीय राजाराम साहब जी द्वारा लिया गया यह फैसला कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला और बहुजन आंदोलन को एक नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा दिनेश कुमार सगर ने आगे कहा कि जियालाल अहिरवार जी के कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा आगामी समय में पार्टी प्रदेश भर में शोषित, वंचित और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक तीव्रता के साथ लड़ेगी इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शिवपुरी बसपा इकाई के पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और जय भीम, जय भारत तथा बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद के नारे बुलंद किए बधाई देने वालों में शिवपुरी विधानसभा यूनिट व शहर नगर कमेटी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बहुजन समाज के गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से शामिल रहे सभी ने एक स्वर में आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी, आदरणीय आकाश आनंद जी और आदरणीय राजाराम साहब जी के प्रति गहरा आभार प्रकट किया।