Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बाग में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, हजरत सय्यद सकलेन अशरफ की रही विशेष मौजूदगी

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 29/08/2026 04:20:33 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 29/08/2026 04:20:33 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: धार जिले के बाग नगर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: धार जिले के बाग नगर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। धार्मिक उत्साह और सौहार्द के माहौल में निकाले गए इस जुलूस में हजरत सय्यद सकलेन अशरफ अशरफी साहब किछौछवी की विशेष मौजूदगी रही। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग, युवा और बच्चे शामिल हुए। नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। जुलूस की शुरुआत सुबह लोहार फलिया स्थित मदीना मस्जिद से हुई। इसके बाद जुलूस नगर के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ उत्साह व्यक्त किया। रास्ते में लोगों ने हजरत सय्यद सकलेन अशरफ अशरफी साहब का फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। मदीना मस्जिद के इमाम शमीम अख्तर साहब तथा गौसिया मस्जिद के इमाम खुरुल इस्लाम सद्दाम रजा साहब का भी विभिन्न स्थानों पर इस्तकबाल किया गया।

पठान फैमिली ने किया स्वागत

नगर के मोहम्मदी मोहल्ले में पठान फैमिली की ओर से विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ शराफत पठान, जिला सचिव सलाम पठान, निसार जमील पठान, शाहनवाज पठान, साहेब पठान, इरशाद राजा पठान, दानिश सोनू पठान, सकलेन पठान, जाफर खान सहित अन्य लोगों ने पुष्प मालाएं और शॉल पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। जुलूस के दौरान नगर की गलियों और मोहल्लों में लोगों ने श्रद्धा के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। जुलूस में छोटे बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। उनके लिए विभिन्न स्थानों पर पोहे, आलू बड़े, मिर्ची बड़े, गुलाब जामुन, चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।

रात्रि कार्यक्रम में नबी की शान बयान की

जुलूस के बाद आयोजित रात्रि कार्यक्रम में हजरत सय्यद सकलेन अशरफ साहब ने नबी-ए-करीम की शान और उनके संदेश पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने धार्मिक विचारों को सुना और आयोजन में सहभागिता की। जुलूस का समापन लोहार फलिया स्थित मदीना मस्जिद में हुआ। समापन अवसर पर आयोजन में सहयोग देने वाले राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और पंचायतकर्मियों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। मदीना मस्जिद के सदर हाजी दाऊद खत्री साहब ने सभी अतिथियों, समाजजनों और प्रशासनिक कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह के साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग किया।