Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, बाजारों में उमड़ी भीड़

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/08/2026 02:56:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/08/2026 02:56:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नगर व क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधकर उनकी लंबी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नगर व क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के चलते नगर के बाजारों में सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इसके साथ ही कस्बे की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। लोग काफी समय तक जाम में फंसे रहे।

त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस फोर्स के साथ नगर एवं क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। पुलिसकर्मी बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहे तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी सक्रिय रहे।
नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन रक्षाबंधन का उत्साह दिखाई दिया और लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे एवं रिश्तों की मिठास का संदेश दिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में कान्हा उपवन में गौवंश की मौत पर हंगामा, मृत पशुओं को तालाब में डालने के आरोप से गरमाया मामला

उत्तर प्रदेश: बरेली क्लब मैदान के रक्षाबंधन कार्यक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग, महिला की मौत के बाद उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: बरेली में सिपाही का रिश्वत का ऑडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड; जांच के आदेश

मध्य प्रदेश: बाग में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, हजरत सय्यद सकलेन अशरफ की रही विशेष मौजूदगी

उत्तर प्रदेश: बरेली में रक्षाबंधन समारोह में भगदड़, महिला की हुई मौत; कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में किशोर से मारपीट का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


Featured News