Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन की रात भाजपा नेता की चाकुओं से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/08/2026 02:43:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/08/2026 02:43:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन की रात सुभाषनगर में भाजपा नेता पर चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां थीं

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन की रात सुभाषनगर में भाजपा नेता पर चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां थीं, लेकिन कुछ ही देर में घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में दबिश दी। मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ की मांझे वाली बगिया का है। मृतक की पहचान भाजपा मढ़ीनाथ मंडल के ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष सचिन कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सचिन का कुछ लोगों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। करीब एक महीने पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। बाद में लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। इसके बाद भी विवाद की रंजिश बनी हुई थी।

पैसों के लेनदेन ने बिगाड़ा मामला, महीनेभर पहले भी हुआ था झगड़ा सचिन कश्यप का कुछ लोगों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले भी इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। जमकर कहासुनी और मारपीट हुई थी। बाद में स्थानीय लोगों और परिचितों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। उस वक्त लगा था कि विवाद खत्म हो गया, लेकिन अंदर ही अंदर रंजिश बनी रही। बातचीत करते-करते अचानक बरसने लगे चाकू रक्षाबंधन की रात सचिन मढ़ीनाथ की मांझे वाली बगिया के पास मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गए। शुरुआत में बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बिगड़ गया। आरोप है कि हमलावरों ने सचिन को घेर लिया और धारदार चाकुओं से एक के बाद एक कई वार कर दिए। 

अचानक हुए हमले से सचिन संभल भी नहीं पाए। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
तड़पते रहे सचिन, हमलावर वारदात के बाद फरार चाकुओं के हमले में गंभीर रूप से घायल सचिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। सचिन की हत्या की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। जिस परिवार में रक्षाबंधन के मौके पर बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, कुछ ही घंटे बाद उसी भाई की मौत की खबर ने सबको तोड़ दिया। त्योहार की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।

पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित किया, गिरफ्तारी के लिए दबिश हत्या की सूचना मिलते ही सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ नितिन कुमार के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में कान्हा उपवन में गौवंश की मौत पर हंगामा, मृत पशुओं को तालाब में डालने के आरोप से गरमाया मामला

उत्तर प्रदेश: बरेली क्लब मैदान के रक्षाबंधन कार्यक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग, महिला की मौत के बाद उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: बरेली में सिपाही का रिश्वत का ऑडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड; जांच के आदेश

मध्य प्रदेश: बाग में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, हजरत सय्यद सकलेन अशरफ की रही विशेष मौजूदगी

उत्तर प्रदेश: बरेली में रक्षाबंधन समारोह में भगदड़, महिला की हुई मौत; कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में किशोर से मारपीट का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


Featured News