Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर की रैंकिंग सुधारने पर डीएम सख्त, CM डैशबोर्ड और IGRS की समीक्षा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 29/08/2026 04:12:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 29/08/2026 04:12:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल पर अंकित फ्लैगशिप योजनाओं और आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल पर अंकित फ्लैगशिप योजनाओं और आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की विभागवार रैंकिंग की समीक्षा की। रैंकिंग खराब होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारी को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनपद की रैंकिंग टॉप-10 में लाना हम सभी का लक्ष्य है। पोर्टल पर डाटा फीडिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने पंचायती राज, ग्रामीण विकास, जल निगम, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, कृषि, नगर विकास, विद्युत सहित अन्य विभागों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विभागों की रैंकिंग खराब है, वे कार्य में तेजी लाएं और सभी योजनाओं की प्रगति को समय से पोर्टल पर फीड करना सुनिश्चित करें।

आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से बात कर फीडबैक जरूर लें। राजस्व, पुलिस, विकास, चकबंदी और विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी  राजन राय, परियोजना निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में कान्हा उपवन में गौवंश की मौत पर हंगामा, मृत पशुओं को तालाब में डालने के आरोप से गरमाया मामला

उत्तर प्रदेश: बरेली क्लब मैदान के रक्षाबंधन कार्यक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग, महिला की मौत के बाद उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: बरेली में सिपाही का रिश्वत का ऑडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड; जांच के आदेश

मध्य प्रदेश: बाग में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, हजरत सय्यद सकलेन अशरफ की रही विशेष मौजूदगी

उत्तर प्रदेश: बरेली में रक्षाबंधन समारोह में भगदड़, महिला की हुई मौत; कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में किशोर से मारपीट का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


Featured News