Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से सोने के बुंदे ठगे, बाइक सवार फरार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/08/2026 02:55:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/08/2026 02:55:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शुक्रवार को हाइवे शंखा पुल के पास दिनदहाड़े एक रिश्तेदार के मौते में जा रही महिला के साथ बाइक सवार मौलाना ने  तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर  झांसा देकर  कानों में पहने सोने के बुंदे ठग लिये।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शुक्रवार को हाइवे शंखा पुल के पास दिनदहाड़े एक रिश्तेदार के मौते में जा रही महिला के साथ बाइक सवार मौलाना ने  तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर  झांसा देकर  कानों में पहने सोने के बुंदे ठग लिये।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई टीमों में तलाश की लेकिन वह दोनों बाइक सवार फरार हो गए।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक थाना सिरौली के गांव कल्याणपुर निवासी अमरसी बेगम पत्नी भुरे खां अपनी ननद के साथ स्थानीय थाना के गांव केशोपुर एक  रिश्तेदार बूंदन खां के निधन पर शोक जताने जा रही थीं।सवारी से शंखा पुल पर उतरने के बाद वह केशोपुर के ओर पैदल चलने लगी।तभी पीछे से आए दो बाइक सवारों ने मदद के बहाने दोनों को अपनी-अपनी बाइक पर बैठा लिया।

ननद को बैठाकर एक बाइक तेज रफ्तार में आगे निकल गई।जबकि अमरसी बेगम को दूसरा युवक बहाने से एक विद्यालय के पास ले गया। परेशान दिख रही महिला को भाप कर उसने खुद को एक मौलाना बताकर ऊपरी हवा   से निजात दिलाने के नाम पर सोने के बूँदे निकलवा लिए। ठग ने आंखों में धूल झोंकते हुए बुंदों को कागज में लपेटा, रबर बैंड लगाया और बोला- इसे पानी में घोलकर पिलाना, घुटनों का दर्द और सभी समस्या दूर हो जाएंगी।चेतवानी दे दी कुछ देर तक कागज की पुड़िया खोलना नहीं।केशोपुर गांव के पास छोड़कर ठग भाग गया। महिला ने कागज खोला तो होश उड़ गए। अंदर सोने के बुंदों की जगह पांच-पांच के दो सिक्के थे। ठगी का एहसास होते ही महिला ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 122 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।कई टीमें बनाकर दोनों बाइक सवार की तलाश की।लेकिन वह फरार हो गए। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।जल्द दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में कान्हा उपवन में गौवंश की मौत पर हंगामा, मृत पशुओं को तालाब में डालने के आरोप से गरमाया मामला

उत्तर प्रदेश: बरेली क्लब मैदान के रक्षाबंधन कार्यक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग, महिला की मौत के बाद उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: बरेली में सिपाही का रिश्वत का ऑडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड; जांच के आदेश

मध्य प्रदेश: बाग में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, हजरत सय्यद सकलेन अशरफ की रही विशेष मौजूदगी

उत्तर प्रदेश: बरेली में रक्षाबंधन समारोह में भगदड़, महिला की हुई मौत; कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में किशोर से मारपीट का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


Featured News