-
☰
No image found.
राजस्थान: जिनेश कुमार जैन बने दिगंबर जैन युवा महासभा के जयपुर जिला अध्यक्ष, मोनिका जैन को महिला शाखा की कमान
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: गुलाबी नगरी जयपुर में दिगंर जैन युवा महासभा राजस्थान प्रदेश की जयपुर जिला कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विकेश मेहता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जिनेश
विस्तार
राजस्थान: गुलाबी नगरी जयपुर में दिगंर जैन युवा महासभा राजस्थान प्रदेश की जयपुर जिला कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विकेश मेहता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जिनेश कुमार जैन को जयपुर जिला अध्यक्ष तथा मोनिका जैन को महिला शाखा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही गौरव जैन को जिला महामंत्री एवं श्वेता जैन को महिला शाखा महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। दिगंबर जैन युवा महासभा के सुशील शाह ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न जिलों में कार्यकारिणियों का गठन किया जा रहा है। संगठन का उद्देश्य प्रतिभावान जैन युवाओं एवं महिलाओं को आगे लाना तथा उन्हें समाजसेवा, साधु सेवा एवं सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि महासभा द्वारा देशभर में लगभग 600 जिलों एवं जैन बाहुल्य कस्बों में कार्यकारिणियों का गठन कर युवा प्रतिभाओं को नया मंच प्रदान किया जाएगा।
जयपुर जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति पर दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल, पवन गोधा, शरद कासलीवाल, सुमित जैन, रितु जैन सहित अनेक समाजबंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने श्री दिगंबर जैन मंदिर, विवेक विहार, जयपुर में विराजमान परम पूज्य आर्यिका 105 सुवज्ञमति माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। चातुर्मास कमेटी के मुख्य संयोजक नरेश जैन मेड़ता एवं भागचंद पाटनी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों , महिला मंडल की अध्यक्ष सरल बगड़ा, पदमचंद सोगानी, पंकज रारा धर्मचंद जैन , राजमती देवी पाटनी , बिना छाबड़ा, मीना कासलीवाल द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का तिलक, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: बरेली में सिपाही का रिश्वत का ऑडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड; जांच के आदेश
मध्य प्रदेश: बाग में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, हजरत सय्यद सकलेन अशरफ की रही विशेष मौजूदगी
उत्तर प्रदेश: बरेली में रक्षाबंधन समारोह में भगदड़, महिला की हुई मौत; कई लोग घायल
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में किशोर से मारपीट का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
