Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 29/08/2026 03:54:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 29/08/2026 03:54:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के देवीपुरा बाजार के पास 21 अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुए 18 वर्षीय युवक सुमित कुमार की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के देवीपुरा बाजार के पास 21 अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुए 18 वर्षीय युवक सुमित कुमार की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना को लेकर मृतक के परिजनों और पुलिस के दावों में विरोधाभास सामने आया है। परिजन जहां सुमित की हत्या का आरोप लगा रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि युवक सड़क हादसे में घायल हुआ था। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

परिजनों ने तीन युवकों पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप

ग्राम देवीपुरा निवासी भूप सिंह ने बहेड़ी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 21 अगस्त की दोपहर ग्राम गरीबपुरा निवासी परमवीर, सचिन और कपिल ने सुमित को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट की थी। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के बाद शाम को जब सुमित बाइक से अपने घर लौट रहा था, तब देवीपुरा बाजार से करीब 100 मीटर पहले आरोपियों ने उसे घेर लिया। तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने सुमित के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की। हमले में गंभीर रूप से घायल सुमित सड़क पर पड़ा रहा और आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

ICU में कई दिनों तक चला इलाज

सुमित को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कई दिनों तक सुमित का ICU में इलाज चला। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद शनिवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने हादसा बताया, जांच के बाद होगी कार्रवाई

बहेड़ी थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा के अनुसार, सुमित हादसे में घायल हुआ था और PRV वाहन की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन दोपहर में सुमित की कुछ युवकों से मारपीट हुई थी, जिस संबंध में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले तथ्यों और विवेचना के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतक के परिजन हत्या के आरोपों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही सुमित की मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में कान्हा उपवन में गौवंश की मौत पर हंगामा, मृत पशुओं को तालाब में डालने के आरोप से गरमाया मामला

उत्तर प्रदेश: बरेली क्लब मैदान के रक्षाबंधन कार्यक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग, महिला की मौत के बाद उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: बरेली में सिपाही का रिश्वत का ऑडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड; जांच के आदेश

मध्य प्रदेश: बाग में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, हजरत सय्यद सकलेन अशरफ की रही विशेष मौजूदगी

उत्तर प्रदेश: बरेली में रक्षाबंधन समारोह में भगदड़, महिला की हुई मौत; कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में किशोर से मारपीट का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


Featured News