-
☰
मध्य प्रदेश: आगर मालवा में भाजपा नेता की कार से 5 करोड़ की एमडी-ड्रग्स बरामद, उपाध्यक्ष राहुल अंजाना फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आगर- बड़ौद मार्ग पर गणेश गौशाला के पास खड़ी हुई एक आर्टिगा गाड़ी और इग्निश कार पकड़ी जिसमे से 9.250 किलो केटामाइन और 6 ग्राम एम
विस्तार
मध्य प्रदेश: कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आगर- बड़ौद मार्ग पर गणेश गौशाला के पास खड़ी हुई एक आर्टिगा गाड़ी और इग्निश कार पकड़ी जिसमे से 9.250 किलो केटामाइन और 6 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। इसके अलावा 12.100 किलो अमोनियम क्लोराइड पाउडर और 35 लीटर आइसोप्रोपाइल अल्कोहल भी जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ 7 लाख रुपए आंकी गई है।विशेषज्ञों के मुताबिक, एक किलो केटामाइन से 10 किलो एमडी ड्रग्स बनाई जा सकती है। इसमें अमोनियम क्लोराइड और स्प्रिट का इस्तेमाल होता है। पुलिस को आशंका है कि यहां फैक्ट्री स्तर पर एमडी ड्रग्स का उत्पादन हो रहा था।मुख्य आरोपी भाजपा नेता फरार, दो लोग पकड़ाए पुलिस ने ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह आंजना नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य आरोपी भाजपा तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना फरार है। पुलिस ने उसके घर से कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए हैं।जांच में राहुल आंजना के पिछले दो साल के मोबाइल डेटा और बैंक लेनदेन से कई अहम सुराग मिले हैं। इनसे बड़े सप्लायर और खरीदारों के बीच सौदों की जानकारी सामने आई है। पुलिस को उसके खातों में बेहिसाब रकम के लेनदेन और संदिग्ध ट्रांजैक्शन भी मिले हैं।राजनीतिक संरक्षण के लगे आरोपराहुल आंजना पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रह चुका है और वर्तमान में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और ग्राम पंचायत का सरपंच प्रतिनिधि भी है। कार्रवाई के बाद उसके बड़े नेताओं के साथ खिंचवाए गए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मध्य प्रदेश: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देश पर रेत माफियाओं के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
मध्य प्रदेश: 8 से 22 सितंबर तक 15 दिवसीय विशेष यातायात अभियान, सड़क सुरक्षा और जागरूकता पर जोर
झारखंड: 13 वर्षीय बच्ची की मौत पर बाबूलाल मरांडी का बयान, फेसबुक पोस्ट में जताई गंभीर चिंता
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में थाना समाधान दिवस पर आमजन की समस्याओं का किया गया त्वरित निस्तारण
उत्तर प्रदेश: गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस का धूमधाम से किया आयोजन