Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मोहसीन कुरैशी बने जिला अध्यक्ष, सामाजिक उत्थान के लिए करेंगे कार्य

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 17/02/2026 11:59:25 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 17/02/2026 11:59:25 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश मुस्लिम पिछड़ा वर्ग विकास परिषद ने जिला धार के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता जनाब मोहसीन कुरैशी पिता असरफ हुसैन, निवासी धार  को जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। यह नियुक्ति परिषद के प्रदेश

विस्तार

मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश मुस्लिम पिछड़ा वर्ग विकास परिषद ने जिला धार के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता जनाब मोहसीन कुरैशी पिता असरफ हुसैन, निवासी धार  को जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। यह नियुक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ अजीज द्वारा जारी आधिकारिक पत्र (क्रमांक संगठन 125, दिनांक 09/09/2025) के माध्यम से हुई है।परिषद, जिसके मुख्य संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं और संस्थापक स्व. मो. इब्राहीम कुरैशी (पूर्व राज्यमंत्री) थे, राज्य की 38 घोषित मुस्लिम पिछड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व करती है। संगठन पिछड़ा वर्ग आयोगों के समक्ष प्रतिवेदन देकर छूटी हुई जातियों को OBC सूची में शामिल करवाने, साथ ही शैक्षणिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनके उत्थान के लिए सक्रिय है।मोहसीन कुरैशी साहब को यह जिम्मेदारी डॉ. अकबर खान (अमेली वाले, प्रदेश संयुक्त सचिव) (

 हाजी मुजीब कुरैशी साहब ) के प्रस्ताव पर सौंपी गई है। पत्र में उल्लेख है कि वे पिछड़े वर्ग के विकास में गहरी रुचि रखते हैं और लंबे समय से परिषद से जुड़े हुए हैं।परिषद के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सईद अहमद (सतना), हाजी गुलाम मोहम्मद (भोपाल), इंजी. एम.ए. नागौरी (उज्जैन), सिराज खान मेव (धार) आदि शामिल हैं। युवा शाखा के प्रांतीय अध्यक्ष इंजी. इफतेखार मुन्ना अंसारी (इंदौर) और महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती जहांआरा बेगम हैं।पत्र की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और आदिम जाति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के जिला संयोजक को भी भेजी गई है, ताकि आवश्यक सहयोग प्राप्त हो सके।मोहसीन कुरैशी साहब ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई और कहा कि वे धार जिले में मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लोगों के शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी से प्रदेश कार्यालय से संपर्क बनाए रखने की अपील की है।मध्यप्रदेश मुस्लिम पिछड़ा वर्ग विकास परिषद का मुख्यालय पुराना डी.पी.आई. भवन, नियर ताजुल मसाजिद, भोपाल में स्थित है।जनाब मोहसीन कुरैशी को हार्दिक बधाई!
यह नियुक्ति धार जिले में पिछड़े वर्ग के हितों को मजबूती प्रदान करेगी। उज्ज्वल भविष्य की कामना। 

Related News

मध्य प्रदेश: बसपा ने रवि गौतम को सौंपी भीतरवार विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर जोर

उत्तर प्रदेश: करंडा क्षेत्र में किशोरी की हत्या से तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत बड़ा धार्मिक आयोजन, महादेवा शिव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक व दीप उत्सव

मध्य प्रदेश: पोरसा में ‘विश्रुत श्रुत मंथन शिविर’ का भव्य समापन, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

मध्य प्रदेश: सीधी में दलित महिला से कथित पुलिस अभद्रता का मामला गरमाया, नेहा जाटव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान: रीयांबड़ी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण, कई कार्य संतोषजनक पाए गए


Featured News