-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: सांसद निधि द्वारा दिव्यांगों को बैटरी चलित गाड़ियों के साथ-साथ अन्य उपकरण भी वितरित किए गए
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: खरगोन एवं गोगावा के चिन्हित दिव्यांगों को उपकरण वितरित शिविर कार्यक्रम का आयोजन कपास मंडी बीटीआई रोड खरगोन में हुआ
विस्तार
मध्य प्रदेश: खरगोन एवं गोगावा के चिन्हित दिव्यांगों को उपकरण वितरित शिविर कार्यक्रम का आयोजन कपास मंडी बीटीआई रोड खरगोन में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि विधायक बालकृष्ण पाटीदार जी,नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी जी,नगर पालिका के उपाध्यक्ष भोलू कर्मा जी,मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा एवं सामाजिक न्याय विभाग के पदाधिकारी धर्मेंद्र गागले जी,वीरेन्द्र पटेल जी संचित जी सोलंकी जी,आर्य मैडम जी नगर पालिका के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष ललित चावला एवं उनकी टीम भी मौजूद रही। इस आयोजन को लेकर ललित चावला जी ने पहले भी कंपनी का कई बार विरोध किया है और अभी भी दिव्यांग लोग विरोध कर रहे हैं। सरकार की राशि जो दिव्यांगों के लिए खर्च की जा रही है जिससे दिव्यांग अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सके चल फिर कर अपना कुछ भी छोटा व्यवसाय कर सके परंतु कंपनी के भ्रष्टाचार से पूरा मध्य प्रदेश एवं खरगोन जिले का दिव्यांग परेशान है। आज जो प्रशासन एवं माननीय सांसद महोदय गजेंद्र पटेल जी के द्वारा दिव्यांगों को जो राशि उपलब्ध कराई जा रही है इस राशि के माध्यम से यह उपकरण दिव्यांगों को मिलते हैं केंद्र सरकार के माध्यम से पूरे भारत में एल एम को कंपनी अपना भ्रष्टाचार बढ़ा चुकी है। दिव्यांगों को मोपेड बैटरी चलित गाड़ी वितरित करने के बाद 1साल की वारंटी देती है परंतु गाड़ी वितरित करने के बाद कंपनी पूरी तरह से गायब हो जाती है। कंपनी को पैसा मिलने के बाद कंपनी दिव्यांगों को सीधे नजर अंदाज करती है। गाड़ियों के पार्ट्स इतने महंगे हैं कि सिर्फ कंपनी में मिलते हैं मार्केट में कहीं नहीं मिलते कंपनी रिपेयर की वारंटी तो देती है,लेकिन कंपनी एक गाड़ी अगर खराब हो जाए तो उसे ठीक करने नहीं आती है। जबकि वह एक-एक गाड़ी का पैसा पूरा लेती है कंपनी ने पूरे भारत में भ्रष्टाचार फैला रखा है। आज कंपनी के कारण सरकार से जो सुविधा दिव्यांगों को मिल रही हैं उसमें दिव्यांग खुद परेशान होता हुआ दिख रहा है अनेक गाड़ियां सालों से खराब पड़ी है लेकिन उन्हे ठीक करने कंपनी टाइम पर नहीं आती है। एक गाड़ी खराब होने पर कंपनी स्पष्ट मना कर देती है कि ज्यादा गाड़ियां खराब होगी तब हम ठीक करने आएंगे तब कि वह पैसा एक-एक गाड़ी का लेती है मनमानी तरीके से दिव्यांग उपकरणों का निर्माण कर घटिया सामग्री दिव्यांगों को दी जाती है जबकि सरकार इन्हें पूरा पैसा देती है। बार-बार पूरे प्रदेश और देश में आवाज उठाने के बाद भी कंपनी के कान में जू तक नहीं रेंग रही है करोड़ों रुपए की गाड़ियां बांटने के बाद भी दिव्यांग रोड पर परेशान होता है ना कोई सामान मिलता है ना ही कोई मदद के लिए आता है। कंपनी जिस प्रकार से गाड़ी बांटकर अपना उल्लू सीधा कर लेती है और दिव्यांग पूरे प्रदेश में देश में इन गाड़ियों से परेशान है। दिव्यांगों की आवाज है। इस कंपनी को बंद करके गुजरात में दिव्यांगों के लिए बनाई जा रही गाड़ियों मिले देश का दिव्यांग आज गुजरात में निर्मित गाड़ियों को अपने रोजगार के लिए लेना चाहता है। सरकार ने इधर ध्यान देना चाहिए बैटरी से लेकर चार्जर तक गाड़ी के रिंग से लेकर ताड़ी तक कोई भी प्रकार का सामान बैटरी चलीत गाड़ियों का मार्केट में नहीं मिलता है। दिव्यांग गाड़ियों से काफी परेशान है आज सरकार जिस प्रकार से सांसद निधि से पैसा देकर करोड़ों रुपए लगाकर दिव्यांगों को आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने का संकल्प जो कर रही है, उसमें ऐसे भ्रष्ट कंपनी वाले इस सपने को कभी साकार नहीं होने देंगे प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति के अन्य सदस्य भी आज कार्यक्रम में मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ललित चावला प्रदेश कोषाध्यक्ष पप्पू मालवी प्रदेश संगठन सलाहकार भूपेन कर्मा जिला अध्यक्ष इकबाल शेख जिला उपाध्यक्ष भगवान पाटीदार जिला रोजगार प्रभारी संगीता वर्मा जिला सक्रिय कार्यकर्ता प्रेमलाल प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति आभार एवं धन्यवाद करता है। नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी जी का नगर पालिका उपाध्यक्ष भोलू कर्म जी का रवि वर्मा जी का एवं माननीय सांसद महोदय श्री गजेंद्र पटेल जी का।
राजस्थान: अजमेर में अभिनेत्री चांदनी ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में लगाई हाजिरी
गुजरात: कलमठा गांव में प्रेस रिपोर्टर राजेशभाई पटेल की कार को टक्कर मारने की कोशिश, आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश: रोडवेज चालक और परिचालक को पीटा, मशीन और कैशबैग छीना
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
