-
☰
मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़क टूटने लगी, जताई गई भ्रष्टाचार की आशंका
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: तेंदूखेड़ा विधानसभा अंतर्गत ग्राम ढिलवार में सरकारी काम की पोल खुलकर सामने आ गई है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: तेंदूखेड़ा विधानसभा अंतर्गत ग्राम ढिलवार में सरकारी काम की पोल खुलकर सामने आ गई है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हाल ही में बना डामरीकरण रोड बनते ही टूटने लगा। हालात ये हैं कि ग्रामीणों ने अपने हाथों से सड़क उखाड़कर दिखा दी—डामर ऐसे निकल रहा है जैसे कच्ची मिट्टी की परत हो। यह कोई सामान्य खराबी नहीं, बल्कि खुला भ्रष्टाचार है। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हैं। जिस सड़क को सालों चलना था, वह एक बारिश भी नहीं झेल पाएगी। सवाल साफ है—घटिया सामग्री की जिम्मेदारी किसकी है? अब प्रशासन को दिखावे नहीं, कार्रवाई करनी होगी। सड़क की गुणवत्ता की तत्काल जांच हो और दोषी ठेकेदार व जिम्मेदार अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। “सड़क नई बनी है, लेकिन हाथ लगाने से ही उखड़ जा रही है। हमने कई बार शिकायत की, कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसी सड़क से तो पैदल चलना भी मुश्किल है।”
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत