Contact for Advertisement 9650503773

फरीदाबाद: श्रीरामलला के दर्शन कर वापस लौटे श्रद्धालुओं पर राजन मुथरेजा और टीम ने की फूलों की वर्षा  

जय श्री राम के नारों से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन गूंज उठा

जय श्री राम के नारों से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन गूंज उठा - Photo by : NCR Samachar

फरीदाबाद  Published by: admin , Date: 07/03/2024 05:37:07 pm Share:
  • फरीदाबाद
  • Published by: admin ,
  • Date:
  • 07/03/2024 05:37:07 pm
Share:

संक्षेप

फरीदाबाद: जय श्री राम जय श्री राम के नारों से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन गूंज उठा। श्रीरामलला के दर्शन योजना के तहत बड़खल विधानसभा से सैकड़ों की संख्या में गए श्रद्धालुओं का जत्था विशेष ट्रेन से वापस लौटा था। यह विशेष ट्रेन 4 मार्च सोमवार को देर शाम फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से रवाना की गई थी, जिसमे जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, बीजेपी कोषाध्यक्ष, राजन मुथरेजा सहित बड़खल विधानसभा के कई गणमान्यों लोगों की उपस्थित में इस समूह को दर्शन के लिए रवाना किया गया था। 

विस्तार

बुधवार देर शाम दर्शन कर जब श्रद्धालुओं का समूह विशेष ट्रेन से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो बीजेपी कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा और उनकी बड़खल विधानसभा टीम ने श्रद्धालुओं का भव्य तरीके से स्वागत किया। सभी ने जय श्री राम के नारे लगाए।   
 
इस मौके पर राजन मुथरेजा ने बताया कि, सभी भक्तों की वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था की गई थी। आज जब वापस सभी भक्त पहुंचे है तो श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया और सभी पर फूलों की वर्षा की गई।  

राजन मुथरेजा ने कहा, राम मंदिर में दर्शन करने के लिए देशभर से राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्रत्येक राम भक्त के मन में यही आस है कि, जल्द से जल्द भगवान राम के दर्शन करूं। बड़खल विधानसभा के सभी राम भक्तों की इस आस को पूरा करना उनके लिए भगवान श्री राम जी का आशीर्वाद मिलने के बराबर है।  इस मौके पर श्याम सुन्दर मुथरेजा, सुशील मेहंदीरत्ता, दीपक जी, शोभा रानी, शीतु मत्ता, तरूण शर्मा, सनी भाटिया, प्रवीण सुनात्रा, गोविंद भाटिया, भरत बत्रा, विजय शर्मा सहित कई लोगों ने श्रीरामलला के दर्शन  कर वापस लौटे भक्तों का स्वागत किया।