Contact for Advertisement 9650503773

राजस्थान: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी पहुंचे कपासन 

- Photo by : NCR Samachar

राजस्थान  Published by: Gajendra Singh , Date: 06/03/2024 11:09:37 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Gajendra Singh ,
  • Date:
  • 06/03/2024 11:09:37 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कपासन में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आज मंगलवार को विधि विज्ञान पूजा अर्चना एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ और क्षेत्र में अच्छी बारिश और पर्यावरण शुद्धता के लिएं वरुण और इंद्रदेव को विशेष आहूतिया दी गई संतों सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के सानिध्य में यज्ञाचार्यो को विदाई दी गई 108 गांवों से आई महिलाओं को कलश वितरित किए गए आखिल गायत्री परिवार शांतिकुंज और स्थानीय गायत्री परिवार ट्रस्ट की और से यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में चल रहे 108 कुंडीय का आज मंगलवार को संपन्न हुआ। 

विस्तार

विधि विज्ञान से यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां देने के बाद पूर्णाहुति दी गई साथ हीं संयुक्त रुप से महाआरती की गई समापन कार्यक्रम में मेवाड़ के महामंडलेश्वर चेतन दास जी महाराज पुठवाडिया वंदे पीठ के आचार्य डॉ हितेश शर्मा हमीरगढ़ के संत सागर दास जी महाराज आर एस एस के राष्ट्रीय सदस्य गुणवत कोठारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी विधायक अर्जुनलाल जीनगर नगर पालिका अध्यक्ष मंजु देवी सोनी आदि की मोजुदगी में हुआ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सनातन और आध्यात्मिक हमारी धुरी है अब पुरे विश्व में सनातन धर्म का डंका बज रहा है। 

यज्ञ जहां होता है वा भुमी पावन हो जाती है 108 कुंडीय महायज्ञ के लिए गायत्री परिवार का आभार जताया संतों सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने यज्ञ के लिए हरिद्वार से आये यज्ञाचार्यो को विधिवत विदाई दी गई। कलश यात्रा एवं यज्ञ कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों कार्यक्रम में एवं सेवा देने वालें को गायत्री परिवार की और से सम्मानित किया गया। साथ ही स्थानीय गायत्री परिवार के संचालक के लिए प्रज्ञा मंडल महिला मंडल युवा मंडल की घोषणा की गई। 

कलशयात्रा में 108 गांवों से आए कलश को वापसी गंगाजली और यज्ञ भभुति रखकर इन गांवों की महिला को वितरित किए गए इसमें पुर्व डेरी चेयरमैन बद्री जगपुरा गायत्री परिवार राजस्थान के प्रांतीय प्रभारी मोहनलाल गौतम राजेंद्र राठी देवेंद्र सोमानी सदस्य शांतिलाल जाट एवं इस अवसर पर प्रेम शंकर चाष्टा दिनेश अग्रवाल राजेंद्र राठी प्रमोद मोदी संपत सुथार मदन शर्मा समेत कई श्रद्धालुओं एवं लोग मौजुद रहें।