-
☰
राजस्थान: धोरीमना फिर बना कचरे का घर, दीपावली के बाद नगर की बदहाल तस्वीर
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: धोरीमना दीपावली का त्योहार तो खुशियाँ और रोशनी लेकर आया, लेकिन उसके बाद धोरीमना नगर की सड़कों और गलियों में कचरे के ढेर देखकर माहौल उदास नजर आ रहा है। दीपों की जगमगाहट अब कूड़े, राख और पॉलिथिन के ढेरों के बीच दब गई है। नगर के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्र, मंदिरों और मोहल्लों में जगह-जगह फैले कचरे से बदबू फैलने लगी है।
विस्तार
राजस्थान: धोरीमना दीपावली का त्योहार तो खुशियाँ और रोशनी लेकर आया, लेकिन उसके बाद धोरीमना नगर की सड़कों और गलियों में कचरे के ढेर देखकर माहौल उदास नजर आ रहा है। दीपों की जगमगाहट अब कूड़े, राख और पॉलिथिन के ढेरों के बीच दब गई है। नगर के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्र, मंदिरों और मोहल्लों में जगह-जगह फैले कचरे से बदबू फैलने लगी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सफाईकर्मी कई दिनों से नजर नहीं आ रहे, वहीं प्रशासन पूरी तरह मौन है। दीपावली के बाद सफाई की विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए थी, परंतु हालात इसके उलट दिखाई दे रहे हैं। लोग अपनी गली और घरों के आस-पास खुद झाड़ू लगाकर सफाई करने को मजबूर हैं। नागरिकों ने नगर प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाकर नगर को पुनः स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। साथ ही नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि धोरीमना की पहचान एक स्वच्छ और सुंदर नगर के रूप में बनी रहें
यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया!
तेलंगाना: एल्बुका जिला परिषद हाई स्कूल में अभिभावकों के चरण पूजा का उत्सव
दिल्ली: हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया द्वारा टीबी जनजागरूकता रैली का आयोजन
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर ग्रहों के बन रहे दुर्लभ संयोग
उत्तर प्रदेश: दुल्हन की तरह सजा देवांश रिसॉर्ट, उद्घाटन समारोह में जनपद भर से उमड़ा जनसैलाब