-
☰
राजस्थान: 1600 से अधिक मरीजों की जांच, निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजकीय उप जिला अस्पताल बानसूर में एक दिवसीय आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: राजकीय उप जिला अस्पताल बानसूर में एक दिवसीय आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शशिकांत बोहरा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजन मिश्रा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. शशिकांत बोहरा ने फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। राजकीय उप जिला अस्पताल प्रभारी डॉ. राजेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 1481 मरीजों का पंजीकरण किया गया, वहीं 1228 मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान कुल 1624 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 83 मरीजों के एक्स-रे, 208 मरीजों की बीपी जांच तथा 29 मरीजों का डायबिटीज उपचार किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शशिकांत बोहरा ने कहा कि बानसूर के राजकीय उप जिला अस्पताल में एक्स-रे, सोनोग्राफी, डायलिसिस एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जिससे उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजेश यादव, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. नितीन वर्मा, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. मनीषा जौलिया, डॉ. भूरा सिंह, डॉ. बाबूलाल वर्मा, प्रदीप कुमार, नर्सिंग अधिकारी तिलक शर्मा, मनोज वर्मा, हेमंत शर्मा, लेखाकार सुरेश कुमार, सलेन्द्र मिश्रा, सुभाष चंद सहित नर्सिंग स्टाफ एवं बड़ी संख्या में मरीज मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज में PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित
उत्तर प्रदेश: कला, संगीत और संस्कृति का भव्य तीन दिवसीय उत्सव 3-5 अप्रैल तक हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: पूर्णिमा स्नान ट्रॉली हादसे में कई श्रद्धालु घायल, प्रशासन सक्रिय
उत्तर प्रदेश: रामनवमी मेले में श्रद्धालु ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, 17 लोग घायल
बिहार: शादीशुदा महिला के साथ 3 लोगों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश
बिहार: पटवा सराय मोड़ पर कार पलटी, युवक की मौत, दो गंभीररूप से घायल