-
☰
No image found.
राजस्थान: सर्व धर्म एकता समिति ने गर्मी में किया पानी की कुंडेली का वितरन
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सर्व धर्म एकता समिति द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खुशतर चिश्ती बाबा साहब की अध्यक्षता में आज दरगाह निजाम गेट पर निशुल्क परिंदे कुंडली आमजन को वितरित किए गए।
विस्तार
राजस्थान: राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सर्व धर्म एकता समिति द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खुशतर चिश्ती बाबा साहब की अध्यक्षता में आज दरगाह निजाम गेट पर निशुल्क परिंदे कुंडली आमजन को वितरित किए गए। समिति अध्यक्ष सैयद खुश्तर चिश्ती ने बताया कि यह जागरूकता अभियान समिति के संस्थापक शाह सैयद अरशद अली चिश्ती कादरी बाबा साहब ने कई वर्षों पहले चालू किया था और इसका उद्देश्य सिर्फ लोगों को इसके लिए जागरूक करना और इस मुहिम को भारत देश और इसके बाहर भी चलाना है। इस मिशन को आगे बढ़ाते हुए इस जागरूकता अभियान को देश-विदेश में चालू किया गया, जैसे महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, असम, पंजाब और राजस्थान एवं दुबई में यह अभियान चलाया जाता है। गर्मी के 4 महीने बाबा साहब के मुरीद और समिति के सदस्य द्वारा यह सभी शहरों में निशुल्क वितरित किए जाते हैं और जहाँ ये कुंडली नहीं मिल पाती, वहाँ समिति द्वारा ये निशुल्क भेजी जाती हैं। 2025 में इसकी शुरुआत आज दरगाह निजाम गेट से की गई है और पहले भी यह शुरुआत कभी ब्रह्मा जी मंदिर पुष्कर से और कभी गोल्डन टेम्पल अमृतसर से की जा चुकी है। यहाँ पर मौजूदा यतीम खाना के बोत सचिव पूर्व दरगाह नाजिम शकील अहमद साहब मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने जागरूकता अभियान का हिस्सा बनने की सलाह दी। समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे, सचिव रफीक कादरी, शाहनवाज चिश्ती, आबिद जी, शारिक चिश्ती, एडवोकेट वसीम साहब आदि मौजूद रहे।
राजस्थान: अजमेर में अभिनेत्री चांदनी ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में लगाई हाजिरी
गुजरात: कलमठा गांव में प्रेस रिपोर्टर राजेशभाई पटेल की कार को टक्कर मारने की कोशिश, आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश: रोडवेज चालक और परिचालक को पीटा, मशीन और कैशबैग छीना
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
