-
☰
राजस्थान: तीन दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों पर पुलिस सख्त
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अजमेर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा तीन दिन का विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विस्तार
राजस्थान: अजमेर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा तीन दिन का विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में चलने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों से लाइसेंस, आरसी, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज देखे जा रहे हैं। जिन वाहनों के कागजात अधूरे या नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को भी समझाइश के साथ चालान किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। आमजन से अपील की गई है कि वे वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यह चेकिंग अभियान आगामी दिनों तक शहर के अलग-अलग स्थानों पर जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज में PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित
उत्तर प्रदेश: कला, संगीत और संस्कृति का भव्य तीन दिवसीय उत्सव 3-5 अप्रैल तक हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: पूर्णिमा स्नान ट्रॉली हादसे में कई श्रद्धालु घायल, प्रशासन सक्रिय
उत्तर प्रदेश: रामनवमी मेले में श्रद्धालु ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, 17 लोग घायल
बिहार: शादीशुदा महिला के साथ 3 लोगों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश
बिहार: पटवा सराय मोड़ पर कार पलटी, युवक की मौत, दो गंभीररूप से घायल