-
☰
No image found.
राजस्थान: नागौर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण मंगलवार को नागौर एवं मेड़ता में शुरू हुआ। नागौर में प्रशिक्षण स्थल स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, बालवा रोड तथा मेड़ता में आदर्श नवोदय शिक्षण
विस्तार
राजस्थान: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण मंगलवार को नागौर एवं मेड़ता में शुरू हुआ। नागौर में प्रशिक्षण स्थल स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, बालवा रोड तथा मेड़ता में आदर्श नवोदय शिक्षण संस्थान, मोरेरा रोड पर मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम रतन सौंकरिया ने स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र रूप से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के सहायक प्रभारी अधिकारी मानाराम पचार ने मॉक पोल, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों, चैलेंज वोट, टेंडर वोट तथा स्पेशल चेकलिस्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर चिरंजी लाल कमेड़िया एवं तुलछा राम गोदारा ने मतदान से पूर्व की तैयारियों, मतदान दिवस पर किए जाने वाले आवश्यक कार्यों तथा मतदान समाप्ति के बाद की जाने वाली प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों एवं कार्यों की बुकलेट उपलब्ध करवाई गई। साथ ही, मतदान दलों को ईवीएम का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मशीन के संचालन एवं मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया। प्रशिक्षण में मतदान दलों द्वारा तैयार किए जाने वाले विभिन्न लिफाफों एवं प्रपत्रों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मतदान दलों से प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश: भाजपा में अनुशासन पर सख्ती, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष की पोस्ट से बढ़ी हलचल
उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले शराब दुकानों की सघन जांच, डिजिटल मीटर से परखी गुणवत्ता
उत्तर प्रदेश: सेमरियावां में रोशनी से सजा क्षेत्र, आज निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
उत्तर प्रदेश: नवोदय विद्यालय के औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, डीएम नाराज
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की शिकायत पर संयुक्त जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश: डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
