-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले शराब दुकानों की सघन जांच, डिजिटल मीटर से परखी गुणवत्ता
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध एवं मिलावटी शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कई कंपोजिट शराब दुकानों का सघन निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध एवं मिलावटी शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कई कंपोजिट शराब दुकानों का सघन निरीक्षण किया। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कंपोजिट दुकान मेहदावल बाईपास, मॉडल शॉप तथा खलीलाबाद के बरदहिया स्थित कंपोजिट दुकानों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने डिजिटल अल्कोहल मीटर के माध्यम से रैंडम आधार पर शराब की बोतलों की अल्कोहल तीव्रता की जांच की। अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध शराब की गुणवत्ता और मानकों का भी परीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद विजय आनंद समेत पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौजूद रही। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आगामी दिनों में भी जनपद भर की कंपोजिट दुकानों पर इसी प्रकार सघन निरीक्षण और चेकिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके।
उत्तर प्रदेश: भाजपा में अनुशासन पर सख्ती, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष की पोस्ट से बढ़ी हलचल
उत्तर प्रदेश: सेमरियावां में रोशनी से सजा क्षेत्र, आज निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
उत्तर प्रदेश: नवोदय विद्यालय के औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, डीएम नाराज
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की शिकायत पर संयुक्त जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश: डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
