Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किशोर संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/08/2026 10:44:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/08/2026 10:44:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर 25 अगस्त 2026 जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार को संयुक्त रूप से राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर 25 अगस्त 2026 जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार को संयुक्त रूप से राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संप्रेक्षण गृह में किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न कक्षों, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था सहित किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने किशोरों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। किशोरों ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा भोजन गुणवत्तापूर्ण है। 

जनपद न्यायाधीश ने किशोरों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली, जिस पर किशोरों ने स्वास्थ्य ठीक होने की बात कही।जनपद न्यायाधीश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किशोरों को मीनू के अनुसार ही भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।डीएम एवं एसपी ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।अधिकारियों ने कहा कि किशोरों के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा उनके बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार द्वितीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।