Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महिला आयोग की चौपाल में सुनीं महिलाओं की समस्याएं, नीलम प्रभात ने दिया भरोसा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/08/2026 10:24:12 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/08/2026 10:24:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर 25 अगस्त 2026राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य श्रीमती नीलम प्रभात ने जनपद भ्रमण के दौरान विकासखंड कोन के सभागार में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर 25 अगस्त 2026राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य श्रीमती नीलम प्रभात ने जनपद भ्रमण के दौरान विकासखंड कोन के सभागार में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने महिलाओं द्वारा बताई गई घरेलू विवाद एवं अन्य समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।चौपाल के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं खुलकर आयोग की सदस्य के सामने रखीं। नीलम प्रभात ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि वे स्वयं को कमजोर या अकेला न समझें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और राज्य महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ा है।गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन चौपाल कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं नौनिहालों का अन्नप्राशन कराया गया।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली प्रदान कर पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।अन्नप्राशन के बाद केक काटकर नौनिहालों का जन्मदिन मनाया गया और उन्हें उपहार भी दिए गए।इस अवसर पर महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में भी विस्तार से बताया गया।नीलम प्रभात ने कहा कि गर्भावस्था से लेकर बच्चे के दो वर्ष की आयु तक का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान माताओं को अपने स्वास्थ्य और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या योजना, मातृ शक्ति सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। 

कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने विकासखंड कोन स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डेन के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।उन्होंने विद्यालय में बिस्तरों की साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, शयन कक्ष और रसोई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय परिसर में पानी जमा होने तथा बड़ी-बड़ी घास उगी होने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।उन्होंने खंड विकास अधिकारी कोन को निर्देशित किया कि विद्यालय का नियमित निरीक्षण किया जाए और परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराई जाए।निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी कोन, बाल विकास परियोजना