-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बारावफात और रक्षाबंधन को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को विजयपुर बाजार में पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को विजयपुर बाजार में पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ सिटी अमित कुमार की अगुवाई में विंध्याचल थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेशचंद्र द्विवेदी तथा एक प्लाटून पीएसी के जवानों ने विजयपुर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल रूट मार्च किया।रूट मार्च बड़ी शीतला मंदिर तिराहा से शुरू होकर तुरकान मोहल्ला, पुरानी बाजार, छिपटी मोहल्ला, राजा फाटक, दुधिया मोहल्ला एवं नई बाजार होते हुए भारतगंज तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पुलिस टीम ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।बारावफात को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है। मस्जिदों और मोहल्लों में साफ-सफाई एवं सजावट का कार्य किया जा रहा है। पर्व के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूस की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है।प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की है। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।रूट मार्च में सीओ सिटी अमित कुमार, विंध्याचल थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेशचंद्र द्विवेदी एवं एक प्लाटून पीएसी के जवान शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: भाजपा में अनुशासन पर सख्ती, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष की पोस्ट से बढ़ी हलचल
उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले शराब दुकानों की सघन जांच, डिजिटल मीटर से परखी गुणवत्ता
उत्तर प्रदेश: सेमरियावां में रोशनी से सजा क्षेत्र, आज निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
उत्तर प्रदेश: नवोदय विद्यालय के औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, डीएम नाराज
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की शिकायत पर संयुक्त जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश: डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
