Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: बच्चों ने एसपी सहित पुलिसकर्मियों को बांधा गया रक्षासूत्र

- Photo by : social media

 उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) ,  उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/08/2026 09:54:05 am Share:
  •  उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/08/2026 09:54:05 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में KIDZEE PRE स्कूल, के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यालय  पहुंचकर रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भावनात्मक एवं आत्मीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में KIDZEE PRE स्कूल, के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यालय  पहुंचकर रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भावनात्मक एवं आत्मीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय पहुंचे बच्चों ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी को रक्षासूत्र बांधकर सुरक्षित समाज की कामना की। इस दौरान बच्चों द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय सहित कार्यालय में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को भी रक्षा सूत्र बांधकर त्योहार मनाया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए ग्रीटिंग कार्ड, रक्षा सूत्र एवं मिठाइयां पुलिस अधिकारियों को भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के इस स्नेह एवं अपनत्व से पुलिस कार्यालय का वातावरण उल्लास से भर गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि पुलिस समाज के प्रत्येक आमजन की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित वातावरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध एवं संकल्पित है। एसपी महोदय द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट एवं उपहार प्रदान किए गए तथा उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ने, अनुशासन का पालन करने और भविष्य में देश एवं समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान KIDZEE PRE स्कूल की शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।