-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति की काउंसलिंग से 15 दंपतियों का मनमुटाव दूर, फिर साथ लौटे परिवार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: परिवारों को टूटने से बचाने और पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला थाना सिद्धार्थनगर की टीम ने सराहनीय पहल की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: परिवारों को टूटने से बचाने और पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला थाना सिद्धार्थनगर की टीम ने सराहनीय पहल की। महिला थाना परिसर में आयोजित काउंसलिंग के दौरान पारिवारिक विवादों से जुड़े 15 मामलों में दोनों पक्षों की समस्याएं सुनी गईं। आपसी बातचीत और समझाइश के बाद सभी 15 दंपतियों के बीच चल रहा मनमुटाव दूर कराया गया। इसके बाद सभी जोड़ों ने साथ रहने की सहमति जताई और उन्हें हंसी-खुशी एक साथ विदा किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में महिला थाना सिद्धार्थनगर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र द्वारा पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए लगातार काउंसलिंग की जा रही है। इसी क्रम में 24 अगस्त 2026 को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में काउंसलिंग टीम ने 15 पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी एवं उनके परिजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। टीम ने दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी मतभेदों और गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास किया। काउंसलिंग के दौरान दंपतियों को परिवार की अहमियत समझाते हुए आपसी विश्वास, सम्मान और सामंजस्य के साथ जीवन बिताने के लिए प्रेरित किया गया। काउंसलिंग के बाद सभी 15 जोड़ों ने अपने आपसी मतभेद समाप्त कर साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद मिशन शक्ति टीम ने उन्हें खुशी-खुशी एक साथ विदा किया। पुलिस की इस पहल से संबंधित परिवारों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। इसके अलावा सबीना-शहजाद निवासी सेमरहुसैनबक्स थाना सिद्धार्थनगर, राधा-रोहन निवासी रामगढ़ थाना मोहाना, राजिया-नियाज निवासी पिपरा रामलाल थाना पथरा बाजार, कमरजहाँ-अकरम निवासी खेतवल तिवारी थाना जोगिया, शुभांति-मुकेश निवासी प्राणपुर थाना डुमरियागंज, शिवांगी-अर्जुन पांडेय निवासी भगवानपुर थाना चिल्हिया, रेखा-विकास निवासी बेलव्यास थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर तथा खुशबू-बलिराम निवासी कूल्हई थाना बांसी को भी काउंसलिंग के बाद साथ विदा किया गया। काउंसलिंग टीम की अहम भूमिका इस पहल में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय के साथ महिला मुख्य आरक्षी आशा, महिला मुख्य आरक्षी रीना रावत, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, महिला आरक्षी संगीता, महिला आरक्षी शिखा खरवार, महिला आरक्षी प्रगति राय और महिला आरक्षी शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महिला थाना पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों को बातचीत और काउंसलिंग के जरिए सुलझाने का प्रयास लगातार जारी है। इसका उद्देश्य परिवारों को बिखरने से बचाने के साथ ही महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना है।
इन 15 परिवारों में लौटी खुशियां काउंसलिंग के बाद साथ भेजे गए परिवारों में अंजली-अमन निवासी पीपरी थाना शोहरतगढ़, नूरसवा-मोहम्मद कासिम निवासी बेदौलगढ़ थाना डुमरियागंज, पुष्पा-तूफानी निवासी केवटलिया थाना उसका बाजार, कांति-विष्णु निवासी बसंतपुर थाना बांसी, सबिता-चंद्रभान निवासी मुडीला बुजुर्ग थाना चिल्हिया, किरन-विनोद निवासी गोहर थाना बांसी और पुनीता-मदन निवासी बेलबेनवा थाना इटवा शामिल हैं।
