Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मेहदावल में 8.30 किमी की 5 सड़कों को मंजूरी, 8.28 करोड़ रुपये से अधिक होंगे खर्च

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 25/08/2026 01:10:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 25/08/2026 01:10:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर के मेहदावल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर के मेहदावल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इन पांच परियोजनाओं के तहत कुल 8.30 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 828.27 लाख रुपये से अधिक की लागत आएगी। परियोजनाओं के लिए प्रथम किस्त के रूप में 277.31 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांवों और मजरों के लोगों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

इन पांच प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण 

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत अमरगढ़ से लौहरौली मिश्र मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा कुशहरा दासडीह से निषाद बस्ती शिव मंदिर तक संपर्क मार्ग, लोहरसन अस्पताल से खरवनिया चौराहा तक सड़क, तथा समोगर भौर व्यास मार्ग से कमालीपुरवा होते हुए समदा प्रतापपुर तक संपर्क मार्ग के निर्माण को भी मंजूरी मिली है।वहीं, गगनई राय से बौधरा बाबा तक 2.60 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का भी निर्माण कराया जाएगा।

ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार 

इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। गांवों और मजरों की मुख्य सड़कों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ छात्रों, किसानों और मरीजों को भी आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। पांचों परियोजनाओं की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से मेहदावल क्षेत्र के ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। मेहदावल में विकास की रफ्तार अब सड़कों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचने की तैयारी में है।