Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मां काली मंदिर में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन के साथ निकली कलश यात्रा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 25/08/2026 11:08:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 25/08/2026 11:08:23 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के तहसील जखनिया व थाना जंगीपुर क्षेत्र स्थित जगदीशपुर घूर बीन गांव में 24 अगस्त 2026, सोमवार को मां काली मंदिर में पूजा का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के तहसील जखनिया व थाना जंगीपुर क्षेत्र स्थित जगदीशपुर घूर बीन गांव में 24 अगस्त 2026, सोमवार को मां काली मंदिर में पूजा का आयोजन किया गया। यह पूजा दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक चली, जिसे गुल्लू महाराज ने संपन्न कराया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। यह आयोजन देवरहा बाबा के शिष्य गुल्लू पंथी और उनके शिष्य प्रकाश द्वारा कराया गया। पूजा से सात दिन पहले से ही मंदिर में धार, फूल और मालाएं अर्पित की जा रही थीं। इस दौरान प्रतिदिन महिला-पुरुषों द्वारा भजन-कीर्तन भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों और संयोजकों में संतोष विश्वकर्मा और रामाधार यादव प्रमुख रहे। इस अवसर पर जितेंद्र यादव, रामबचन विश्वकर्मा, सुग्रेश विश्वकर्मा, सुग्रीव विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, रामअवधविश्वकर्मा, प्रभुनाथ विश्वकर्मा, रामबचन यादव, रामशीश यादव, शिवरतन यादव, रामप्रकाश, जनार्दन विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा और वर्तमान जिला पंचायत प्रत्याशी सुरेंद्र यादव सहित कई पुरुष उपस्थित थे।

महिलाओं में पूनम विश्वकर्मा, चंदा देवी, लालसा देवी, गायत्री देवी और परम देइया देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान नवयुवक दल के साथ महिला-पुरुषों ने हाथों में कलश लेकर बैंड-बाजे के साथ गांव में भ्रमण किया और विभिन्न स्थानों पर जलाभिषेक व पूजा-पाठ किया। कार्यक्रम का समापन कीर्तन भजन और आरती के साथ हुआ। उपस्थित भक्तों ने माता काली और अन्य देवी-देवताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया और जयकारे लगाए। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।