-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना जिले में आगामी 4 सितंबर को कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना जिले में आगामी 4 सितंबर को कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कृषि महोत्सव की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे। कलेक्टर ने एसडीएम मुरैना के समन्वय से उप संचालक कृषि और मंडी सचिव को कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, किसानों की सहभागिता और विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जनगणना कार्य की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को 30 अगस्त तक आवश्यक जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना से जुड़े आंकड़ों में किसी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। डीसीएचबी की हस्तपुस्तिका में दर्ज की जाने वाली जानकारी संबंधित विभागों से समन्वय कर समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। जन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का एंड-टू-एंड समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पिछले तीन शिविरों में प्राप्त मामलों के निराकरण की अद्यतन रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एग्रीस्टैक के तहत पैक्स सदस्यता को बढ़ावा देने के लिए विशेष शिविर लगाने को कहा गया। कलेक्टर ने अधिक से अधिक पात्र किसानों को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों से जोड़ने और किसान क्रेडिट कार्ड जारी कराने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पैक्स सदस्यता से किसानों को बिना ब्याज ऋण और रबी सीजन के लिए अग्रिम खाद जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकता है। फार्मर आईडी और फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही को लेकर भी कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने पटवारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा। विद्यालयों में विद्यार्थियों के आवागमन और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने रास्तों में कीचड़ जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। साथ ही भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही मिलने पर जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में संबल योजना के लंबित प्रकरणों, सीएम राइज स्कूलों, आंगनबाड़ी भवनों और फ्लैगशिप योजनाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने और पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: अखंड भारत संकल्प दिवस पर बजरंग दल ने दोहराया एकता और राष्ट्रभावना का संकल्प
मध्य प्रदेश: पुत्रदा एकादशी पर ‘एक पेड़ पुत्र के नाम’, छात्रावास में हुआ वृहद वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: प्रेम रावत की 60 साल की शांति यात्रा, यशोभूमि में भव्य समारोह
मध्य प्रदेश: वन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक से जुड़ेगा एमपी, वनकर्मियों की होगी नई भर्ती
उत्तर प्रदेश: ईद मिलादुन्नबी अमन-शांति और मोहब्बत से मनाने की अपील
ओडिशा: पुरी में धर्म, संस्कृति और सामाजिक सुधार पर आयोजित हुआ आलोचनाचक्र
